गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन ने इस बार करवाचौथ लखनऊ में मनाया. लोकेशन थी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सरकारी आवास. साथ में पूरा परिवार भी था.
तस्वीरों में रवि व्हाइट कुर्ते में करवा और थाली लिए खड़े दिखे तो वहीं उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला पिंक सूट में छलनी से चांद निहार रही हैं. एकदम ट्रेडिशनल और फिल्मी फ्रेम.
एक फोटो में पत्नी पति के माथे पर तिलक लगा रही हैं. दूसरी में रवि हाथ जोड़कर चांद को देख रहे हैं. हर फोटो में व्रत वाला इमोशन साफ दिख रहा है.
इस पूजा में बृजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी शामिल रहीं. दोनों जोड़ियों ने साथ में विधि-विधान से पूजा की. माहौल एकदम पारिवारिक था.
रवि किशन ने खुद बताया कि उन्होंने दिनभर अन्न नहीं लिया. सिर्फ कॉफी और पानी पर रहे. उन्होंने कहा कि बृजेश भैया ने खास तौर पर इनवाइट किया था.
पोस्ट के कैप्शन में रवि ने लिखा - करवाचौथ भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है, जो प्रेम, विश्वास और दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है. साथ में सबके सुख-समृद्धि की कामना भी की.
मंत्री जी के घर रवि खाली हाथ नहीं गए, एक तस्वीर में नम्रता पाठक को गुलदस्ता देते हुए रवि और उनकी पत्नी दिख रहे हैं. हाथ में गिफ्ट बैग भी है. पूजा के बाद का सेलिब्रेशन मोड ऑन था.
रवि की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं. फैंस बोले - सांसद जी का ये देसी और फिल्मी अंदाज ही सबसे अलग है. लखनऊ वाला करवाचौथ हिट हो गया.