'एंग्री इंडियन गॉडेसेस', 'मंटो' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद सर्जरी करानी पड़. अब 27 मार्च को, एक्ट्रेस ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में और उसके बाद के इमोशनल सफर के बारे में एक बहुत ही पर्सनल नोट शेयर किया. उन्होंने याद किया कि अपनी बीमारी के बारे में जानने के बाद वह अस्पताल में अकेले ही फूट-फूटकर रोई थीं. (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
राजश्री ने अस्पताल से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके मुश्किल सफर की झलक मिली. उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी कमजोरी के पलों, हिम्मत और आगे बढ़ते रहने के लिए जरूरी चुपचाप सहनशक्ति के बारे में बात की. (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा, 'जब मुझे पहली बार अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला, तो मुझे आज भी याद है कि मैं अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट सेंटर के बाहर अकेले ही फूट-फूटकर रोई थी. नहीं, मैं हिम्मत नहीं रख पाई. मुझमें कोई हिम्मत नहीं बची थी. (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
'आज भी, जब लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम्हें यह कैसे हो गया... तुम तो इतनी फिट हो, वगैरह-वगैरह... सच कहूं तो मेरे पास कोई जवाब नहीं होता. दर्द सिर्फ शारीरिक नहीं था, बल्कि मानसिक और भावनात्मक दर्द भी असहनीय था.' (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
'मैं कई बार टूट गई - कभी अकेले, तो कभी अपने दोस्तों के साथ, जिन्होंने हर कदम पर मुझे संभाला. लेकिन कई दिन ऐसे भी आए जब मैं फिर से खड़ी हुई और यह पक्का किया कि मैं हार न मानूं.' (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
राजश्री ने आगे कहा, 'कई दिन ऐसे होते हैं जब मैं दुनिया भर की सारी हिम्मत नहीं चाहती. मैं बस शांत रहना चाहती हूं- मैरी ओलिवर की कविता की तरह, उन गौरैयों की तरह जो मेरी खिड़की पर लगे बोगनवेलिया के पौधे पर बैठकर मेरे साथ सूरज उगते हुए देखती हैं.' (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
'क्या सुबह एक खुश मुस्कान के साथ उठने को एक उपलब्धि कहा जा सकता है? अगर हां, तो आज मैंने यह उपलब्धि हासिल की. मैंने खुद के लिए एक मुस्कान और एक गले लगाने का पल हासिल किया; और उन सभी लोगों के बारे में सोचा जो इस सफर में मेरे साथ हैं' (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
एक्ट्रेस ने अंत में लिखा, 'जिन्होंने मुझे फोन किया, मैसेज किए और मुझे इतना सारा प्यार दिया. मुझे पता है कि कल फिर से नई लड़ाइयां लड़नी होंगी, लेकिन आज का दिन प्यार के नाम रहने दो. प्लीज.' (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)
जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया, कई सेलेब्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया. अभय देओल ने लिखा, 'तुम्हें ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं.' कुब्रा सैत ने लिखा, 'टेंशन नहीं लेने का. सिर्फ देने का.' (Photo: Instagram/rajshri_deshpande)