बॉलीवुड में 70 के दौरान एक एक्टर काफी मशहूर था जिसे हमने 'यादों की बारात', 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में देखा. ये एक्टर का नाम तारिक खान है, जो मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन के भांजे थे.
Photo: Social Media
तारिक खान ने 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने से लेकर 'यादों की बारात' फिल्म में अपनी आइकॉनिक परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी थी. तारिक आज के बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के कजिन भी हैं.
Photo: Social Media
तारिक खान की फिल्म 'यादों की बारात' साल 1973 में आई थी. इसमें वो रतन के रोल में दिखे थे. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में आमिर खान ने उनके बचपन का रोल प्ले किया था. ये आमिर की भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली फिल्म थी.
Photo: Instagram @aamirradio
तारिक खान काफी सालों बाद वापस कैमरा के सामने दिखे हैं. विक्की लालवानी संग उनका हालिया इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके बदले हुए लुक को देखकर हैरान हो गए हैं.
Photo: Screengrab
तारिक खान अब करीब 74 साल के हो चुके हैं. उनकी आखिरी फिल्म 'मेरा दामाद' साल 1995 में आई थी, जिसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए थे. अब जब वो इतने सालों बाद दिखे हैं, तो लोग उन्हें देखकर कई बातें लिख रहे हैं.
Photo: Screengrab
तारिक का लुक देखकर लोगों को तारक मेहता वाले जेठालाल के बापूजी यानी चंपकलाल गड़ा की याद आई. उन्होंने इंटरव्यू में वैसी ही गांधी टोपी और चश्मा पहना था, जैसा शो में चंपकलाल पहना करते हैं.
Photo: Instagram @amitbhatt9507
तारिक खान ने इसी बातचीत में अपने बदले लुक का कारण भी साझा किया था. उनका कहना है कि उन्हें गांधी टोपी इसलिए पसंद है क्योंकि ये भारत की पहचान को सामने रखती है. वो सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं. तारिक ये भी बताते हैं कि अब उनकी तबीयत ढीली रहती है.
Photo: Screengrab