राजश्री देशपांडे (Rajshri Deshpande) एक अभिनेत्री हैं. उन्हेंने 2012 में आमिर खान अभिनीत फिल्म 'तलाश' में एक छोटी सी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरीज में भूमिकाएं निभाई. उन्हें पैन नलिन की ड्रामा फिल्म एंग्री इंडियन गॉडेसेस में अपने प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली.
उन्होंने सनल कुमार शशिधरन की 'सेक्सी दुर्गा' में शीर्षक किरदार निभाया, लेकिन नेटफ्लिक्स सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली. 2023 में, देशपांडे ने 'ट्रायल बाय फायर' में अपने काम के लिए 2023 फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.
राजश्री देशपांडे का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. उनके पास सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून में स्नातक की डिग्री और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से विज्ञापन में स्नातकोत्तर की डिग्री है.
'एंग्री इंडियन गॉडेसेस', 'मंटो' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद सर्जरी करानी पड़. अब 27 मार्च को, एक्ट्रेस ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में और उसके बाद के इमोशनल सफर के बारे में एक बहुत ही पर्सनल नोट शेयर किया. उन्होंने याद किया कि अपनी बीमारी के बारे में जानने के बाद वह अस्पताल में अकेले ही फूट-फूटकर रोई थीं.
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए