scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा में नंगे पैर चला बेटा, आखिरी बार पिता के सिर पर रखा हाथ, दी मुखाग्नि...नहीं रुके आंसू

प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा
  • 1/9

भारतीय सिनेमा ने अपना एक दमदार कलाकार खो दिया. 'गजनी' के खतरनाक विलेन और 'महाभारत' के अश्वत्थामा के रूप में याद किए जाने वाले प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. 5 अगस्त को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ जहां बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे.

प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा
  • 2/9

प्रदीप पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी. कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में परिवार, करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. 

प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा
  • 3/9

सबसे भावुक पल तब आया, जब प्रदीप रावत के बेटे ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी. सफेद कपड़ों में नंगे पैर पिता की अस्थि-पूजा कलश लेकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाते दिखे प्रदीप रावत के बेटे. उन्होंने चिता को अग्नि देने से पहले आखिरी बार पिता के सिर पर हाथ रखा और अंतिम विदाई दी. 

Advertisement
पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत
  • 4/9

गमगीम परिवार का हौसला बढ़ाने और अपने फेमस विलेन गजनी के आखिरी दर्शन करने आमिर खान भी पहुंचे. नम आंखों से दिवंगत अभिनेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी. वो श्मशान घाट पर मौजूद रहे.

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत
  • 5/9

'लगान' फिल्म फेम एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा भी प्रदीप रावत को आखिरी विदाई देने पहुंचे. उनके चेहरे पर दोस्त को खोने का गम साफ नजर आया. वो एक टक अपने यार की तस्वीर को निहारते नजर आए. 

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत
  • 6/9

फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और एक्टर के खास दोस्त यशपाल भी उन्हें याद भावुक हुए. वो परिवार को संभालते भी दिखे. यशपाल ने ही प्रदीप के निधन की खबर सबसे पहले साझा की थी. 

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत
  • 7/9

प्रदीप को उनके को-स्टार्स बिल्कुल नहीं भूले. ये दिखाता है कि वो कितने जिंदादिल इंसान थे. उनके लगान को-एक्टर आमीन हाजी भी अपनी पत्नी और बेटियों के साथ उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे.

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत
  • 8/9

टीवी एक्टर करण ग्रोवर और एक्ट्रेस रुहानिका धवन भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. दोनों के चेहरों पर गहरा दुख साफ दिखाई दिया. रुहानिका उनके परिवार से बात करती दिखीं. अपने आंसू रोक नहीं पाईं.

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत
  • 9/9

प्रदीप लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. अपने आखिरी इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि वो आग से गुजरे हैं. अपने दर्द को और संभाल पाना उनके लिए भी मुश्किल था. प्रदीप भले ही इस दुनिया को अलविदा कह जा चुके हैं, लेकिन अपने किरदारों से वो हमेशा याद आएंगे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

 

Photos: Yogen Shah

Advertisement
Advertisement
Advertisement