scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

फिल्म 'इक्कीस' के सेट पर पहुंचे थे फोटोग्राफर रघु राय, बेटी के साथ क्लिक की थी धर्मेंद्र की फोटो

raghu rai photographer
  • 1/9

भारत के कला और फोटोग्राफी जगत के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा. दुनिया भर में अपनी जादुई नजर और शानदार तस्वीरों के लिए मशहूर फोटोग्राफर रघु राय अब हमारे बीच नहीं रहे. रविवार की सुबह 83 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. (Photo: ITG)

raghu rai photographer
  • 2/9

रघु राय पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी तस्वीरों ने न केवल भारत के इतिहास को दर्ज किया, बल्कि कई दशकों तक फोटोग्राफी की दुनिया में एक मानक स्थापित किया.  (Photo: ITG)

raghu rai photographer
  • 3/9

रघु राय भले ही इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी फोटोग्राफी की विरासत उनकी बेटी अवनी राय के रूप में जिंदा है. अवनी न केवल एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. (Photo: Instagram/avani.rai)

Advertisement
raghu rai photographer
  • 4/9

अवनी के काम करने का अंदाज काफी हद तक उनके पिता जैसा ही है. उन्होंने अपने पिता के जीवन और काम करने के तरीके पर एक 55 मिनट की शानदार डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है, जिसका नाम 'रघु राय: एन अनफ्रेम्ड पोट्रेट' है.  (Photo: Instagram/avani.rai)

raghu rai photographer
  • 5/9

अवनी राय फोटोग्राफर होने के साथ-साथ  एक्ट्रेस भी हैं. उन्हें धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस में देखा गया था. इस फिल्म में जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा जैसे दिग्गज कलाकार लीड रोल में थे. (Photo: Instagram/avani.rai)

raghu rai photographer
  • 6/9

अवनी ने इस फिल्म में जयदीप अहलावत (जो ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार बने हैं) की बेटी 'सबा' का किरदार निभाया है. एक्टिंग के साथ-साथ अवनी ने इस फिल्म के सेट पर भी अपने फोटोग्राफी स्किल का परिचय दिया. (Photo: Instagram/avani.rai)

raghu rai photographer
  • 7/9

फिल्म 'इक्कीस' के सेट से अवनी और उनके पिता रघु राय ने मिलकर कुछ बेहद खास तस्वीरें क्लिक की थीं. इन तस्वीरों में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ बिताए गए पलों को कैद किया गया. (Photo: Instagram/avani.rai)

raghu rai photographer
  • 8/9

अवनी ने इन यादों को शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा था कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे वह हमेशा अपने साथ प्यार से संजोकर रखेंगी.(Photo: Instagram/avani.rai)

 raghu rai photographer
  • 9/9

आपको बता दें कि 'इक्कीस' के अलावा अवनी शॉर्ट फिल्म 'टू सिस्टर्स एंड ए हस्बैंड' में भी बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं, जिससे यह साबित होता है कि वह कला के हर क्षेत्र में माहिर हैं. (Photo: Instagram/avani.rai)

Advertisement
Advertisement
Advertisement