scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सिंगल हैं पलक तिवारी! सवाल पर दिया अजीब रिएक्शन, पक्का हुआ इब्राहिम संग रिश्ता?

Palak Tiwari
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिलारी बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में जुटी हुई हैं. पलक पिछले कुछ सालों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं. 

ibrahim ali khan
  • 2/9

मगर उनकी प्रोफेशनल से ज्यादा, पर्सनल लाइफ के चर्चे जोरों पर रहते हैं. ऐसी अफवाहे हैं कि वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. 

 

Palak Tiwari
  • 3/9

पलक-इब्राहिम अक्सर एक साथ देखे जाते हैं. दोनों को कई बार वेकेशन पर भी साथ स्पॉट किया गया. लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. 

Advertisement
Palak Tiwari
  • 4/9

अब पलक तिवारी ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में अपने पसंदीदा मर्द के अंदर होने वाली खूबी पर बात की है, जिनसे वो शादी करना चाहेंगी. 

 

Palak Tiwari
  • 5/9

पलक का कहना है कि उनका होने वाला पति बहुत फनी होना चाहिए, और उसे एक्ट्रेस भी फनी लगे. पलक का मानना है कि चूंकि वो खुद फनी किस्म की इंसान हैं, इसलिए उन्हें भी वैसा पार्टनर पसंद है. 

 

Palak Tiwari
  • 6/9

इसके अलावा उन्हें एक सिक्योर पार्टनर चाहिए, जो अपनी गलतियां खुद भी देख सके. ताकि आगे चलकर उनके बीच कोई झगड़े ना हों. पलक का कहना है कि वो खुद भी ऐसी ही हैं. 

Palak Tiwari
  • 7/9

इस बातचीत के दौरान जब रणवीर ने पलक से पूछा कि क्या वो फिलहाल सिंगल हैं? तो इसपर एक्ट्रेस का जवाब देने का तरीका भी बड़ा मजेदार था. 
 

Palak Tiwari
  • 8/9

पलक ने बड़े अनोखे तरीके से कहा, 'हां मैं सिंगल हूं.' उनका जवाब सुनकर रणवीर भी शॉक्ड दिखे. आगे एक्ट्रेस ने उन्हें इग्नोर करने की भी कोशिश की. 

 

Palak Tiwari
  • 9/9

बात करें पलक तिवारी के वर्क फ्रंट की, तो वो जल्द अमेजॉन प्राइम की नई वेब सीरीज लुक्खे में नजर आएंगी जो एक क्राइम-थ्रिलर है. ये सीरीज 8 मई से स्ट्रीम होगी. 

Photo: Instagram @iak/palaktiwarii

Advertisement
Advertisement
Advertisement