scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Nana Patekar Goa Home Tour: गोवा में नाना पाटेकर का आलीशान घर, यहीं बीते आखिरी पल

नाना गोवा हाउस
  • 1/9

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा में अपने घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया. उन्हें डोना पाउला में अपने घर पर बेहोश पाया गया. 

नाना गोवा हाउस
  • 2/9

नाना को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें करीब 45 मिनट तक रिवॉइव करने की कोशिश की. सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
 

नाना गोवा हाउस
  • 3/9

नाना पाटेकर फिल्म में अपने दमदार किरदारों के साथ-साथ अपनी बेहद सादगी भरी जीवनशैली के लिए भी जाने जाते थे. बॉलीवुड से जुड़ी चमक-धमक से दूर वो साधारण जीवनशैली को पसंद करते थे. वो अपना अधिकतर समय महाराष्ट्र और गोवा में अपने घरों में बिताते थे.

Advertisement
नाना गोवा हाउस
  • 4/9

नाना की लैविश प्रॉपर्टी में गोवा वाला मॉर्डन हाउस भी शामिल है. वो जब भी फिल्मों से ब्रेक लेते, तो गोवा वाले घर में सुकून के पल बिताने चले जाते. 
 

नाना गोवा हाउस
  • 5/9

रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा में बना नाना का घर मॉर्डन डिजाइन का है, जो मुंबई में उनके साधारण 1BHK अपार्टमेंट और पुणे के पास खाड़कवासला के पास उनके मिट्टी से जुड़े फार्महाउस से अलग है. 

नाना गोवा हाउस
  • 6/9

गोवा के इस घर को एक स्टाइलिश वैकेशन रेजिडेंस बताया गया है, जिसकी आधुनिक एस्थेटिक है. रिपोर्ट्स में एक विशाल आउटडोर एरिया और लैंडस्केप्ड आस-पास के माहौल का भी जिक्र है, जो इस प्रॉपर्टी को एक आरामदायक सिटिंग देता है. 

नाना गोवा हाउस
  • 7/9

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा प्रॉपर्टी की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है. हालांकि, इस पर ना कभी नाना पाटेकर ने कुछ बोला और ना ही उनके परिवार ने. इसलिए घर की कीमत पर कुछ नहीं कहा जा सकता. 
 

नाना गोवा हाउस
  • 8/9

नाना ने पुणे के पास खाड़कवासला में विशाल फार्महाउस बनाया हुआ था. करीब 27 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में सात कमरे और एक बड़ा हॉल है, जिसमें टेराकोटा फर्श, लकड़ी का फर्नीचर और भरपूर हरियाली है. नाना ना सिर्फ यहां सुकून के पल बिताते थे, बल्कि वो खेती भी करते थे. उन्हें किसानों की तरह रहना और उनकी जिंदगी को करीब से देखना पसंद था. 

नाना गोवा हाउस
  • 9/9

नाना की याद में बस इतना कहेंगे कि उनके जैसा ना कोई था और ना ही होगा. आप बहुत याद आएंगे नाना.

All Photos: Screengrab/Social Media

Advertisement
Advertisement
Advertisement