scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ढाई साल का बेटा खोया, स्मोकिंग की लगी लत, दर्द में भी नहीं रोए नाना पाटेकर, कहा था- बस पैसों के लिए रोता हूं

नाना पाटेकर
  • 1/12

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन ने सबको तोड़ दिया है. उनकी फिल्में फैंस के लिए विरासत से कम नहीं हैं. इंडस्ट्री में सफल मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी.

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 2/12

नाना ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा. उनकी जिंदगी में एक पल ऐसा आया जब वो बुरी तरह से टूट गए थे. बड़े बेटे के निधन ने नाना का झकझोर दिया था. 
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

नाना पाटेकर
  • 3/12

नाना पाटेकर और नीलकांति की शादी 1978 में हुई थी. उनके दो बच्चे थे. बड़ा बेटा दुर्वासा एक्टर को जिंदगीभर का गम दे गया. वो महज ढाई साल की उम्र में चल बसा.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
नाना पाटेकर
  • 4/12

बड़े बेटे दुर्वासा की मौत का दर्द नाना को तनाव में ले डूबा था. एक इंटरव्यू में नाना ने बताया था कि उन दिनों वो टूट गए थे. 1 दिन में करीब 60 सिगरेट पीने लगे थे.
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

नाना पाटेकर
  • 5/12

नाना के मुताबिक, उन्होंने बेटे का नाम दुर्वासा ऋषि के नाम पर रखा था. पैदा होने के बाद से दुर्वासा शारीरिक परेशानियों को झेल रहा था.
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

नाना पाटेकर
  • 6/12

दुर्वासा cleft palate (मुंह के ऊपरी हिस्से में गैप या दरार होना) से जूझ रहा था. उसे एक आंख से देखने में भी दिक्कत थी. बेटे को इस हाल में देख उनका दिल टूटता था.
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

नाना पाटेकर
  • 7/12

नाना ने कहा था- जब मैं उसे इस हालत में देखता था, मेरे दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता था कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे. कहेंगे कि मेरा बेटा कैसा दिखता है.
 

Photo: Social Media
 

नाना पाटेकर
  • 8/12

''सोचकर देखो मैं कितना बुरा इंसान था. मेरी पहली चिंता ये थी कि लोग मेरे बारे में क्या बोलेंगे. ये नहीं सोचा कि बेटे को क्या तकलीफ हो रही होगी.''
 

Photo: Instagram @iamnanapatekar
 

नाना पाटेकर
  • 9/12

नाना ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बताया था. बेटे की मौत ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया. ये घटना उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी.
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

Advertisement
नाना पाटेकर
  • 10/12

दुर्वासा की मौत के बाद नाना ने खुद को स्ट्रॉन्ग रखा. उन्होंने इंटरव्यू में कहा था- मैं रोता नहीं हूं. मैं बस फिल्मों में ही रोता हूं और वो भी पैसे के लिए.
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

नाना पाटेकर
  • 11/12

बेटे की मौत के बाद उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी. वो एक दिन में 60 सिगरेट पीने लगे थे. नहाते वक्त भी वो स्मोक करते थे. बदबू की वजह से कोई उनकी गाड़ी में नहीं बैठता था. 
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

नाना
  • 12/12

कुछ वक्त बाद नाना और नीलकांति की जिंदगी में मल्हार आए. उनके जन्म लेने के बाद नाना की जिंदगी में दुर्वासा की कमी पूरी हुई थी. बेटे मल्हार से नाना को बहुत प्यार था. 
 

Photo: Facebook @malhaarpatekar

Advertisement
Advertisement