scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

भगवद् गीता पढ़ती हैं मौनी रॉय, लाइब्रेरी में रखे ग्रंथ, लैविश है घर, बालकनी से दिखता है शाहरुख का मन्नत!

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 1/9

मौनी रॉय न सिर्फ टीवी बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी काफी फेमस हैं. वो लगभग दो दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इतने वक्त में एक्ट्रेस ने मुंबई में अपनी एक अलग दुनिया बसा ली है. उनका घर उनकी पर्सनैलिटी की झलक देता है.  

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 2/9

मुंबई में मौजूद मौनी रॉय का 4BHK घर किसी आलीशान सपने से कम नहीं है. घर के इंटीरियर में न्यूट्रल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, वहीं कुछ खास और स्टाइलिश डेकोर पीसेज इसे और भी क्लासी लुक देते हैं.

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 3/9

घर में भरपूर नेचुरल लाइट आती है, जिसकी वजह से पूरा स्पेस काफी खुला-खुला और सुकून भरा लगता है. इसकी खूबसूरत झलक फराह खान के व्लॉग में दिखी.

Advertisement
कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 4/9

घर का लिविंग रूम बेहद शांत और एलिगेंट अंदाज में सजाया गया है. यहां बेज कलर की थीम देखने को मिलती है और एक बड़ा-सा आरामदायक सोफा कमरे का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है. न्यूट्रल इंटीरियर को खूबसूरत आर्टवर्क और स्टाइलिश सेंटर टेबल्स का टच दिया गया है.

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 5/9

खास बात ये है कि मौनी ने घर को जरूरत से ज्यादा सजाने के बजाय कुछ चुनिंदा और शानदार चीजों को ही जगह दी है. यही वजह है कि पूरा लिविंग रूम एक साथ सिंपल भी लगता है और काफी लग्जरी भी.
 

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 6/9

कमरे की बड़ी-बड़ी खिड़कियां घर में दिनभर खूब सारी प्राकृतिक रोशनी लेकर आती हैं. इन खिड़कियों से मुंबई का खूबसूरत सिटीस्केप भी नजर आता है. फराह ने बताया कि मौनी के घर से शाहरुख खान की टेरेस भी नजर आती है. 

मौनी का घर
  • 7/9

मौनी न सिर्फ धार्मिक शोज कर चुकी हैं. बल्कि खुद भी पूजा पाठ में भी विश्वास रखती हैं. उनके घर में एक छोटा सा मंदिर है, जहां राधा-कृष्ण और भगवान गणेश की मूर्तियां विराजमान हैं. मौनी रोज सुबह दीया जलाती हैं.

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 8/9

एजुकेटेड घर परिवार से आने वालीं मौनी को भी पढ़ने लिखने का खूब शौक है. उनके बुक शेल्फ में कई किताबें हैं, जिनमें भगवद् गीता और भागवतम भी शामिल है. उन्होंनें बताया कि वो भगवद् गीता को पूरा पढ़ चुकी हैं.

कैसा हैं मौनी रॉय का घर?
  • 9/9

मौनी के घर का हर कोना उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है. उनका किचन भी न्यूयॉर्क थीम पर बेस्ड है और इसे भी उन्होंने जरूरत के सामानों के साथ खूबसूरती से सजाया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement