बीजेपी सांसद और नेता मनोज तिवारी लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार रहे मनोज तिवारी इन दिनों राजनीति में ज्यादा बिजी रहते हैं.
Photo: Instagram @manojtiwari.mp
दिल्ली में उनका आलीशान बंगला है. जहां वो अपनी पत्नी सुरभि तिवारी और बच्चों संग रहते हैं. कुछ वक्त पहले फराह खान ने उनके घर का टूर किया था.
Photo: Screengrab
दिल्ली के वीआईपी इलाके 11 मूर्ति के पास मनोज तिवारी का बंगला है. उन्होंने बताया कि घर में हर कमरे का अलग नाम रखा गया है.
Photo: Screengrab
एक कमरे का नाम कश्मीर है. जब ये रूम बना वो श्रीनगर दौरे पर थे. वापस लौटे तो CPWD ने उन्हें ये रूम दिया. तो उन्होंने इसका नाम कश्मीर रख दिया.
Photo: Screengrab
दूसरे रूम का नाम रणथम्बोर है. क्योंकि रणथम्बोर ने उन्होंने दिल्ली के नेताओं संग चिंतन बैठक की थी. देश के लिए क्या करना चाहिए, इसका सॉल्यूशन उन्हें मिला था.
Photo: Screengrab
जब वहां से लौटे तो CPWD ने उन्हें ये रूम हैंडओवर किया. जिसके बाद मनोज तिवारी ने इस रूम का नाम रणथम्बोर रख दिया.
Photo: Screengrab
गार्डन एरिया काफी स्पेसियस है. यहां झूले, कॉफी टेबल चेयर रखी हैं. गार्डन में पेड़ के नीचे जिम का सेटअप बना रखा है. पूरा गार्डन पेड़-पौधों से सजा है.
Photo: Screengrab
मनोज तिवारी के घर में एक रूम का नाम लोखंडवाला है. यहां पर हारमोनियम रखा है. इस रूम में उन्हें सामान्य जीवन जीने की फीलिंग आती है.
Photo: Screengrab
उनके घर में एक रूम का नाम केशव कुंज भी है. जहां पर RSS से संबंधित मीटिंग होती है. इस रूम में पीएम मोदी और मनोज तिवारी के गुरुओं की फोटो लगी है.
Photo: Screengrab
रूम में फैन की बनाई पेंटिंग्स भी लगाई गई हैं. सबसे खास बात ये है कि उनके घर में बने हर रूम का डेकोर, इंटीरियर और थीम अलग है.
Photo: Screengrab
मनोज तिवारी ने बताया कि बिहार के गांव में भी उनका एक घर है. घर का लॉन मनोज तिवारी खुद मेंटेन करते हैं. सभी पेड़ पौधे उन्होंने लगाए हैं.
Photo: Screengrab
उनके बागान में आम, अमरूद के पेड़ लगे हैं. ड्रॉइंग रूम फैन आर्ट और फैमिली फोटो से भरा हुआ है. मनोज तिवारी का इतना बड़ा और लैविश घर देख फराह खान हैरान हुईं.
Photo: Screengrab
ड्रॉइंग रूम में 8-10 तलवारें रखी हैं. ये उन्हें गिफ्ट में मिली हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 500-600 तलवारों का कलेक्शन है.
Photo: Screengrab
मनोज तिवारी के मुताबिक, उनके घर में पटना, बनारस भी रूम के नाम रखे गए हैं. उनका पैन इंडिया घर देखकर फराह इंप्रेस नजर आईं.
Photo: Screengrab