बॉलीवुड की हसीना कियारा आडवाणी इन दिनों अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी सरायाह के साथ वेकेशन पर हैं. पूरा परिवार मालदीव के बीच पर चिल कर रहा है.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो फुल हॉलीडे वाइब दे रही हैं. एक्ट्रेस की फोटोज में उनकी मॉम-लाइफ की भी झलक दिख रही हैं.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
कियारा मालदीव वेकेशन पर ऑरेंज बिकिनी पहनकर समुद्र में स्विमिंग करती भी नजर आईं. इसमें उनका बेफिक्र और बोल्ड अंदाज देखने मिला.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
फोटो में कियारा अपनी बेटी सरायाह को फोटोबुक के जरिए समुद्री मछलियों के बारे में बता और समझाती दिखाई दे रही हैं. उनकी बेटी के नन्हे हाथ भी किताब पर दिखे हैं.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
वेकेशन पर कियारा ने टेनिस के भी मजे लूटे. पति सिद्धार्थ के साथ उन्होंने टेनिस में हाथ आजमाया, जिसे वो काफी एंजॉय करती नजर आईं. गेम के साथ-साथ कपल ने डांस फ्लोर पर भी आग लगाई.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
कियारा ने अपनी पोस्ट में अपनी अलमीराह की झलक भी दिखाई, जिसमें उनके साथ-साथ बेटी सरायाह के कपड़े भी लगे थे. इनके अलावा, एक्ट्रेस ने अपने अलग-अलग लुक्स भी शेयर किए हैं.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
वेकेशन पर कियारा अपनी मॉम-ड्यूटी से पीछे नहीं हटी. उन्होंने अपनी बेटी का ख्याल रखने के साथ-साथ मालदीव के मजे लूटे.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
पोस्ट पार्टम के बाद, ये पहली बार है जब कियारा बिकिनी लुक में नजर आईं. इनके अलावा एक्ट्रेस मोनोकनी पहनकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं. उनके दिलकश अंदाज पर फैंस फिदा दिखे.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani