वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म प्रेम कीटाणु भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई. लेकिन इसकी हीरोइन आफिया सैयद की काफी चर्चा हो रही है.
डेब्यू फिल्म से वो लोगों के दिलों में छा गई हैं. मूवी में वो सुहानी के रोल में नजर आ रही हैं. उनकी खूबसूरती पर फैंस मर मिट रहे हैं.
आफिया का बॉलीवुड से पुराना नाता है. वो फिल्मी घराने से आती हैं. कम लोग जानते होंगे कि आफिया फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं.
आफिया की मां अफीफा नाडियाडवाला सैयद, साजिद नाडियाडवाला की बहन हैं. इतना ही नहीं आफिया का रवीना टंडन से भी गहरा नाता है.
कुछ समय पहले एक पोस्ट में रवीना ने खुद को उनकी 'प्राउडेस्ट मौसी' बताया था.आफिया के बॉलीवुड डेब्यू पर उन्हें चियर अप किया था.
आफिया इंस्टा पर अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. फैंस का मानना है वो खूबसूरती में बॉलीवु़ड हसीनाओं को टक्कर देती हैं.
हीरोइन बनने से पहले आफिया ने थिएटर और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है. प्रेम कीटाणु से उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला. हालांकि ये प्रोजेक्ट खास कमाई नहीं कर पाया.
आफिया को फिल्मी खानदान से ताल्लुक होने की वजह से पहला बड़ा ब्रेक तो मिल गया. इसके बाद की जर्नी उनकी खुद की मेहनत पर होगी.
क्योंकि स्टार बनने के लिए सिर्फ फैमिली कनेक्शन काफी नहीं होता. प्रेम कीटाणु के बाद आफिया का असली टेस्ट होगा. देखना होगा वो बॉलीवुड की बड़ी स्टार बन पाती हैं या नहीं.
Photo: Instagram @aafiyasayed_