scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Imran Khan Life Facts: आमिर खान के भांजे इमरान खान को छोड़ना होगा देश, कहां हुआ जन्म, क्यों आए थे भारत?

इमरान खान
  • 1/11

आमिर खान के भांजे-बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक बार सुर्खियों में हैं. इमरान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. अब उन्हें देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है. वो इसलिए क्योंकि उनके पास भारत नहीं, बल्कि अमेरिका की नागरिकता है. 

इमरान खान
  • 2/11

वैसे अगर यादों का पहिया घुमाएं, तो इमरान की लाइफ बिल्कुल फिल्म की कहानी सी लगती है. इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था. इमरान, आमिर खान की बहन नुजहत खान के बेटे हैं. एक्टर के पिता का नाम अनिल पाल है. 

इमरान खान
  • 3/11

अपने पुराने इंटरव्यू में इमरान ने बताया था कि जब उनका जन्म हुआ, तब उनके माता-पिता अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे. जब वो करीब दो साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया.
 

Advertisement
इमरान खान
  • 4/11

इमरान तीन साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गए. 2008 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इमरान ने बताया था कि उनके पिता अनिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वो पिछले 25 साल से अमेरिका में रह रहे हैं. 

इमरान खान
  • 5/11

उसी बातचीत में इमरान से पूछा गया कि उन्होंने अपने पिता का सरनेम ‘पाल’ क्यों नहीं लिया. इस पर उन्होंने कहा था, मैंने कभी जानबूझकर पिता का सरनेम न लेने का फैसला नहीं लिया. मुझे मेरी मां ने पाला है. 

इमरान खान
  • 6/11

इमरान की मां ने दोबारा शादी की और उन्होंने जिंदगी का बड़ा हिस्सा अपने सौतेले पिता, एक्टर राज जुत्शी के साथ बिताया. लेकिन उनके पिता ने कभी दूसरी शादी नहीं की. इमरान उनसे तब मिलते थे जब वो अमेरिका जाते थे या उनके पिता भारत आते थे.

इमरान खान
  • 7/11

कुछ साल भारत में स्कूली पढ़ाई करने के बाद, इमरान 16 साल की उम्र में हाई स्कूल पूरा करने के लिए अमेरिका चले गए. इसके बाद उन्होंने अपनी हायर एजुकेशन भी अमेरिका में ही पूरी की और लॉस एंजिल्स के न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में पढ़ाई की. 
 

इमरान खान
  • 8/11

पढ़ाई पूरी करने के बाद इमरान भारत वापस आए और हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया. उनकी पहली फिल्म 2008 की ‘जाने तू… या जाने ना’ थी, जिसने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम दिया. वो रातोरात हर किसी का क्रश बन गए थे. ‘ब्रेक के बाद’, ‘डेली बेली’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में काम करने के बाद इमरान ने ब्रेक ले लिया. ब्रेक से पहले उनकी आखिरी फिल्म 2015 की ‘कट्टी बट्टी’ थी. 

इमरान खान
  • 9/11

ब्रेक के दौरान इमरान वापस अमेरिका चले गए. 2024 में टाइम्स नाउ से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं ठीक नहीं था. वहां उन्होंने अपने पिता के साथ कैलिफोर्निया में वक्त बिताया. इस समय इमरान मुंबई में रहते हैं. इमरान एक्स वाइफ अवंतिका मलिक के साथ बेटी इमारा मलिक खान की को-पेरेंटिंग शेयर कर रहे हैं. 
 

Advertisement
इमरान खान
  • 10/11

इमरान ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक हैं. ये योजना 2005 में उन भारतीय मूल के लोगों के लिए शुरू की गई थी, जो विदेशी नागरिकता रखते हैं. OCI कार्ड रखने का मतलब ये नहीं है कि व्यक्ति भारतीय नागरिक है. 

इमरान खान
  • 11/11

OCI कार्डधारक विदेशी नागरिक को कुछ खास सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें भारत आने-जाने के लिए उम्रभर के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा शामिल है. हालांकि, वो वोट नहीं डाल सकते और चुनाव भी नहीं लड़ सकते.

All Photos: Instagram @imrankhan

Advertisement
Advertisement