आदित्य धर की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली की काफी चर्चा हो रही है. धुरंधर 2 में उन्होंने एक राजनेता और सारा अर्जुन के पिता का रोल निभाया है.
पर क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में राकेश बेदी दो बेटियों रितिका और रिद्धिमा के पिता हैं. एक्टर की बड़ी बेटी रिद्धिमा शादीशुदा हैं और बिंदास लाइफ जीती हैं.
पिता की तरह रिद्धिमा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वो पेशे से एक्टर और बिजनेमवुमेन हैं.
रिद्धिमा की शादी श्रेय आजाद से हुई है. श्रेय एक ट्रेवलर हैं और अब तक करीब 48 देशों का खूबसूरत नजारा देख चुके हैं.
रिद्धिमा आजाद का सोशल मीडिया अकाउंट देखकर पता चलता है कि उनका आधा समय पति के साथ घूमने में निकलता है.
राकेश बेदी की बेटी बोल्डनेस में भी किसी कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस फोटोज हर किसी का ध्यान खींचती हैं.
रिद्धिमा अपने पति श्रेय के साथ जिंदगी का ऐसे लुत्फ उठाती हैं, जैसे मानों कल किसने देखा है. रिद्धिमा की फोटोज से उनकी कूल लाइफस्टाइल का अंदाजा लगता है.
राकेश बेदी अपनी दोनों बेटियों पर जान छिड़कते हैं. बेटियां भी पिता की कामयाबी पर गर्व महसूस करती हैं.
रिद्धिमा अपने पिता की तरह एक्टिंग फील्ड में भले ही धाक नहीं जमा पाईं, लेकिन कैमरे पर कॉन्फिडेंस से दिल जीत लेती हैं.
All PHOTO: Instagram @iamridhima_azad