scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', एक्ट्रेस संग हुई गंदी हरकत, हुई भावुक, बोली- सुन्न पड़ गई थी

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 1/10

टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर सोनारिका भदौरिया को घर-घर में पहचान मिली. सोनारिका ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. 

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 2/10

लेकिन अब सोनारिका ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा सुनाया है. हॉटरफ्लाई संग बातचीत में सोनारिका ने बताया कि 10 साल की उम्र में उन्होने मोलेस्टेशन का सामना किया. एक शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की थी. 

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 3/10

सोनारिका से पूछा गया कि कभी आपके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जब आपने अनसेफ फील किया हो? इसपर एक्ट्रेस बोलीं- एक बार ऐसा हुआ है जब मैं काफी ज्यादा निराश फील कर रही थी. 

Advertisement
 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 4/10

'मेरा एक मुंहबोला भाई था. उस वक्त मेरी उम्र 10-11 साल थी. हम उसे राखी बांधने गए थे. वहां पर एक रेस्टोरेंट था. मेरे पेरेंट्स ने राखी के बाद कहा कि चलो लंच करने चलते थे.' 

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 5/10

'मैं अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ वहां गई थी. वहां एक मैनेजर था. वहां एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक 5 कदम का रास्ता था, जहां अंधेरा था. वहां वो आदमी मेरे साथ-साथ चल रहा था.' 
 

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 6/10

'उन 5 कदमों में ही उसने मेरी चेस्ट को दबाया.  मुझे उस वक्त कुछ समझ ही नहीं आया. मैं उसके बाद एक दम शांत हो गई.' 
 

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 7/10

'15-16 साल की होने पर जब मुझे समझ आया था कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मैंने इस बारे में अपनी मम्मी को बताया था. मेरी मम्मी ने कहा-तभी क्यों नहीं बताया था तुमने?'

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 8/10

'लेकिन मुझे उस वक्त कुछ समझ ही नहीं आया था. मैं सुन्न हो गई थी. जब थोड़ी बड़ी हुई 14-15 साल की तब मम्मी को बताया. लेकिन पापा को तो अभी तक इस बारे में नहीं बताया.'
 

 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 9/10

पापा को बताया तो वो शख्स किधर भी होगा, अगर मरा हुआ भी होगा ना तो उसकी कब्र खोदकर फिर से उसे मारकर आएंगे मेरे पापा. 

Advertisement
 mahadev actress sonarika bhadoria emotional
  • 10/10

ये बताते हुए सोनारिका काफी इमोशनल हो गईं. उनकी आंखें नम हो गईं, लेकिन किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला. 

Advertisement
Advertisement