scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

झोपड़पट्टी में गुजारे दिन-झेली तंगहाली, कोरियोग्राफर को सलमान खान ने दिलाया स्टारडम, शाहरुख खान ने पूरी की 'मन्नत'

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 1/13

कोरियोग्राफर और डांसर मुदस्सर खान आज इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुके हैं. वो सलमान खान और शाहरुख खान जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं. उनकी कमाई करोड़ों में है.  

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 2/13

लेकिन मुदस्सर खान के लिए इंडस्ट्री में पहचान बनाना इतना आसान नहीं था. एक समय पर उन्होंने काफी तंगी झेली. शुरुआत में वो झुग्गी झोपड़ी में रहते थे. लेकिन फिर सलमान खान की वजह से उनकी जिंदगी बदल गई. 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 3/13

फिल्मीज्ञान संग अपनी जर्नी पर बात करते हुए मुदस्सर खान ने कहा- मैं पहले स्लम में रहता था. जब सलमान सर के साथ मेरा गाना 'ढिंका चिका' आया तो उस समय और 3-4 गाने कोरियोग्राफ करने के बाद तक मैं वहीं रहता था. 

Advertisement
करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 4/13

'मैं जब 'डांस इंडिया डांस' शो में जज था, तब भी मैं चॉल में रहता था. मुझे देखकर लोगों को लगता नहीं था कि मैं वहां से आता हूं. 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 5/13

मुदस्सर मजाकिया अंदाज में आगे बोले- बाद में चॉल वालों ने भी हमें धक्के मारकर वहां से भगाया कि कहीं अच्छी जगह जाकर रहो. 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 6/13

'उस वक्त परिवार में पैसों में दिक्कत थी. कुछ लोन्स चल रहे थे. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.'
 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 7/13

मुदस्सर की जिंदगी में फिर सलमान खान फरिश्ता बनकर आए. उन्होंने मुदस्सर को दबंग फिल्म का गाना 'हमका पीनी है' कोरियोग्राफ करने का ऑफर दिया और यहां से उनकी तकदीर बदल गई. 
 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 8/13

सलमान ने इसके बाद मुदस्सर को कई गाने दिए और इस तरह उनकी किस्मत चमकी. उन्हें फेम मिलने लगा. उनकी गरीबी स्टारडम में बदल गई. 
 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 9/13

मुदस्सर ने ये भी कहा कि वो सलमान खान संग बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. वो जो काम भी करते हैं सलमान खान को जरूर दिखाते हैं. मुदस्सर ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें सही कपड़े पहनना सिखाया. उन्हें करियर में आगे बढ़ने में काफी मदद की. 

Advertisement
करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 10/13

मुदस्सर ने ये भी बताया कि सलमान खान ने उन्हें शाहरुख खान से मिलवाया था. फिर शाहरुख खान ने उन्हें बेटे आर्यन की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में काम करने का मौका दिया.

 

 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 11/13

मुदस्सर ने कहा कि 'गफूर' गाने को छोड़कर उन्होंने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सभी गाने कोरियोग्राफ किए हैं. ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 12/13

मुदस्सर खान का आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुके हैं. वो करोड़ों के मालिक हैं और लैविश लाइफ जीते हैं. 

करोड़पति बने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान
  • 13/13

(All Photos: Instagram @beingmudassarkhan)

Advertisement
Advertisement