गीता कपूर बॉलीवुड की मोस्ट फेमस कोरियोग्राफर हैं. वो गीता मां के नाम से फैंस के बीच मशहूर हैं. इन दिनों गीता डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में दिखाई दे रही हैं.
गीता कपूर 52 साल की हैं. लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई है. वो सिंगल लाइफ जी रही हैं. हालांकि, गीता कपूर ने अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में इंटीमेट लाइफ पर बात की. उन्होंने वन नाइट स्टैंड को लेकर भी चुप्पी तोड़ी.
गीता से पूछा गया- क्या आपने वन नाइट स्टैंड किया है? इसपर उन्होंने ना कहा. गीता ने इसपर आगे कहा कि इससे किसी को क्या मतलब है.
गीता ने आगे कहा- आप मुझसे वन नाइट स्टैंड के बारे में पूछ रहे हैं. ये बातचीत का इतना बड़ा मुद्दा ही क्यों है? मैं पब्लिक फिगर हूं, मेरा काम आप सोशल मीडिया पर देखते हैं.
'काम के अलावा हमारी निजी जिंदगी में लोगों को झांककर क्यों ही देखना है? लोगों को उन लोगों के बारे में जानने का हक है, जो हर दिन उठकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट देते हैं.'
'मैं किसी को यह नहीं बता रही हूं कि मेरी जिंदगी में कौन हैं, कितने हैं, तो लोग मेरे बारे में क्यों जानना चाहते हैं कि मैंने वन नाइट स्टैंड किया है या नहीं. सवाल बेशक पूछें, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे जवाब देने की जरूरत है. '
गीता कपूर की शादी नहीं हुई, लेकिन फिर भी उन्होंने इंटीमेसी पर बात की. गीता ने कहा जब भी उन्हें इंटीमेट होने की जरूरत होगी, तो कोई उन्हें रोक नहीं सकता.
गीता ने शादी न करने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि जब वो 19 साल की थीं, तब 21 साल की होने तक वो शादी-बच्चे चाहती थीं. लेकिन 21 की उम्र पार करने के बाद उनका शादी करने का मन नहीं किया.
गीता ने आगे कहा कि फिर 'डांस इंडिया डांस' शो में उन्हें मां का टैग मिला. बच्चों से उन्हें बेशुमार प्यार मिला, जिसके बाद उन्हें बच्चों की कमी नहीं खली.
शादी न करने की गीता ने एक वजह यह भी बताई कि जब वो बड़ी हो रही थीं, तब उनके आसपास कई तलाक हो रहे थे. उनके पेरेंट्स का रिश्ता भी अच्छा नहीं था. इसलिए उन्होंने शादी नहीं की.
हालांकि, गीता का कहना है कि उन्हें अब एक अच्छे कंपैनियन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि जब वो बीमार पड़ती हैं तो उन्हें काफी अकेलापन महसूस होता है.
(All Photos: Instagram @geeta_kapurofficial)