अरबपति हॉलीवुड पॉप सिंगर और बिजनेसवुमन रिहाना इन दिनों भारत में हैं. उन्होंने ईशा अंबानी संग मिलकर अपने मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी का इवेंट अटेंड किया.
इवेंट में रिहाना ने ब्लैक आउटफिट में अपने ग्लैमरस लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने ईशा अंबानी संग कई पोज दिए. ईशा अंबानी और रिहाना का खूबसूरत बॉन्ड चर्चा में है.
इवेंट के बाद अंबानी परिवार ने रिहाना के लिए स्पेशल लंच पार्टी होस्ट की. रिहाना ने अपनी टीम के साथ अंबानी परिवार के घर पहुंचकर उनके साथ खास लंच का आनंद लिया.
इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने रिहाना का खास अंदाज में स्वागत किया.
अंबानी परिवार की लंच पार्टी में रिहाना ने खाने का जायका लेने के साथ भारतीय डांस, कला और संस्कृति को बेहद करीब से देखा और उसे एन्जॉय किया.
अंबानी परिवार संग रिहाना की खास तस्वीरें भी सामने आई हैं. ग्लोबल सेंसेशन रिहाना भारतीय संस्कृति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में रिहाना हाथ में पूजा का थाल लिए आरती करती हुई दिखाई दीं.
रिहाना ने अंबानी परिवार संग पोज दिए. वो लॉन्ग फिटेड साटिन ड्रेस में स्टनिंग लगीं. ईशा अंबानी का क्लासी लुक भी देखते ही बनता है. राधिका और श्लोका ने भी अपने ग्रेसफुल अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया.
रिहाना को भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली का इन खास पलों के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
(All Photos Credit: ITG)