scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

PAK हसीना को दिल देकर पछताया हीरो! टूटा रिश्ता, छलका ब्रेकअप का दर्द

अश्मित पटेल
  • 1/9

एक्टर अश्मित पटेल लंबे समय से पर्दे से दूर हैं. अश्मित अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. 

Photo: Instagram @ashmitpatel

अश्मित पटेल
  • 2/9

बिग बॉस हाउस में अश्मित के दिल के तार पाकिस्तानी हसीना वीना मलिक संग जुड़े थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद इनका रिश्ता भी खत्म हो गया. 

Photo: Social Media

अश्मित पटेल
  • 3/9

वीना मलिक के बाद अश्मित को एक्ट्रेस महक चहल से प्यार हुआ. कई साल की डेटिंग के बाद दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन जल्द ही ये रिश्ता टूट गया. 

Photo: Social Media

Advertisement
अश्मित पटेल
  • 4/9

दिल टूटने के बाद अश्मित सिंगल हैं और उन्होंने रिलेशनशिप में होने वाली भूल पर बात की है. नीलू तनेजा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में कई बार हमारे बीच ईगो आया. 

Photo: Instagram @ashmitpatel

अश्मित पटेल
  • 5/9

वो कहते हैं कि मेरी जो पार्टनर थी. वो बहुत समझदार थीं. वो हमेशा आगे बढ़ने का सोचती थीं. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. अब मैं देखता हूं, तो सोचता हूं कि दोनों ईगो में थे. 

Photo: Instagram @ashmitpatel

अश्मित पटेल
  • 6/9

अश्मित ने कहा कि वो भी समझने के लिए राजी नहीं थी और मैं भी. मुझे लगता है कि प्यार में विश्वास और समझदारी जरूरी है, लेकिन हालात भी बहुत मैटर करते हैं. रिश्ता इस पर भी बना रहता है कि उस वक्त आपके हालात कैसे हैं. 

Photo: Instagram @ashmitpatel

अश्मित पटेल
  • 7/9

अश्मित से पूछा गया कि क्या आपका रिश्ता ईगो की वजह से खराब हुआ. इस पर उन्होंने कहा कि नहीं. उस समय मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा था और मेरी पार्टनर समझने को तैयार नहीं थी. 

Photo: Instagram @ashmitpatel

अश्मित पटेल
  • 8/9

एक्टर कहते हैं कि तीन साल बाद जब वो मेरी साथ बैठीं, तो उन्होंने कहा कि अब मैं समझ सकती हूं कि तुम किन हालातों से गुजरे थे. उन्होंने मुझसे माफी भी मांगी, लेकिन तब तक रिश्ते में बहुत दरार आ चुकी थी. 

Photo: Instagram @ashmitpatel

अश्मित पटेल
  • 9/9

अश्मित ने कहा कि जब मेरी पार्टनर को उनकी गलती का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अब मैं सिंगल हूं और सही पार्टनर की तलाश है.  

Photo: Social Media

Advertisement
Advertisement
Advertisement