scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

जब आशा भोसले ने रोते हुए गाया था गाना, ईना मीना डीका गाया तो पड़ी गाल‍ियां, ह‍िट गानों के अनसुने किस्से

आशा भोसले का निधन
  • 1/9

आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. लेकिन उनके गाए हुए हजारों गाने हमेशा लोगों के दिलों में धड़कते रहेंगे. उन्होंने अपने गानों को लेकर कई किस्से शेयर किए हैं. जो काफी मशहूर भी हुए. जानिए (Photo: social media)
 

आशा भोसले का निधन
  • 2/9

एक बार जब आशा भोसले से उनके गानों को लेकर राज पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं जब छोटी थी, गाना तो गानी थीं सीखती भी थीं. लेकिन इतना ध्यान नहीं था. सिर्फ खेल पर ही ध्यान देती थी. मैं मलाई और दूध की शौकीन हूं. पता नहीं फिर क्या हुआ फिर मैं गाना गाने लग गई और गाते ही गई.' (Photo: social media)

आशा भोसले का निधन
  • 3/9

बहन लता मंगेशकर के बारे में बात करते हुए आशा भोसले ने कहा था, 'जब हम दोनों 'मन क्यों बहका' गाना साथ में गाते थे, तो एक दूसरे की नजरों को देखकर लाइन उठाते थे. मुझे ऐसा लगता था कि जब मैं दीदी के साथ गाऊं तो कम ना रहे मामला. लेकिन अंत में दीदी ने मेरी काफी तारीफ की.' (Photo: social media)

Advertisement
आशा भोसले का निधन
  • 4/9

एक रियलिटी शो के दौरान आशा भोसले ने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' गाने को लेकर एक किस्सा सुनाया था. उन्होंने कहा कि इस गाने का उन्होंने इतना रियाज किया कि एक दिन उनके ड्राइवर को लगा कि उन्हें सांस लेने की दिक्कत हो रही है.  (Photo: social media)

आशा भोसले का निधन
  • 5/9

'आपके कमरे में कोई रहता है' गाना आशा भोसले का चार्टबस्टर साबित हुआ. लेकिन आशा भोसले को लगता था कि स्वर और भाव ठीक से नहीं बैठ रहे. उन्होंने खुद माना था कि वह इस गाने से संतुष्ट नहीं थीं. लेकिन ये काफी सफल हुआ. (Photo: social media)

आशा भोसले का निधन
  • 6/9

एक बार आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने 500-500 की शर्त लगाई कि दोनों में से कौन बेहतर गाना गाएगा. ये गाना भी 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' ही था. ये शर्त आशा भोसले ने जीती थी. (Photo: social media)

आशा भोसले का निधन
  • 7/9

आशा भोसले की लिस्ट में एक विवादित गाना भी शामिल हुआ. जिसका नाम था 'दम मारो दम'. ये गाना आज भी काफी फेमस है. लेकिन इसे रेडिया-टीवी पर बैन कर दिया गया था. हालांकि इसे लेकर आशा भोसले को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला. (Photo: social media)

आशा भोसले का निधन
  • 8/9

'ईना मीना डिका' गाने को लेकर आशा भोसले ने कहा था कि उन्होंने जब अपने गाने का स्टाइल बदला तो लोगों ने काफी गालियां दी. तब लोगों ने कहा कि ये तो इंग्लिश लोगों के लिए ठीक है. (Photo: social media)

आशा भोसले का निधन
  • 9/9

फिल्म बंदिनी में 'अब के बरस भेज भैया' गाने को आशा भोसले ने रोते हुए गाया था. आशा ने कहा था कि मुझे अपने भाई की याद आ रही थी कि मैं रो पड़ी. फिर मैंने वो गाना एक ही टेक में रिकॉर्ड कर दिया. ये गाना औरतों के दर्द को बयां करता था. (Photo: social media)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement