scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दुल्हन बनेंगी बोनी कपूर की बेटी अंशुला, भाई अर्जुन को गले लगाकर रोईं, जाह्नवी-खुशी पर लुटाया प्यार, Photos

Anshula Kapoor
  • 1/11

बोनी कपूर के परिवार में इस समय सेलिब्रेशन्स का माहौल है. उनकी बेटी अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने वाली हैं. 

Anshula Kapoor
  • 2/11

अंशुला कपूर की शादी कल यानी सोमवार को मुंबई में धूमधाम से होगी. ऐसे में आज प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स हुए, जहां पूरा परिवार खुशी के माहौल में डूबा नजर आया.

Anshula Kapoor
  • 3/11

अंशुला की प्री-वेडिंग सेलिब्रेश की शुरुआत मेहंदी की रस्म से हुईं, जहां उनके हाथों में मेहंदी लगीं. फिर चूड़ा कलीरे की रस्म हुई, जिसमें बहन जाह्नवी ने अंशुला के हाथ में कलीरे बांधे. 

Advertisement
Anshula Kapoor
  • 4/11

भाई अर्जुन और बहन खुशी ने भी चूड़ा-कलीरें की रस्मों में हिस्सा लिया. वो अंशुला की कलाई पर कलीरें बांधते हुए नजर आए. 

Anshula Kapoor
  • 5/11

अंशुला ने फिर कलीरें अपनी बहनों पर गिराने वाली रस्म को पूरा किया, जिसमें सबसे पहले उन्होंने खुशी कपूर से शुरुआत की. 

Anshula Kapoor
  • 6/11

फिर कलीरे गिराने का सिलसिला ओरी और शनाया कपूर तक चला, जिसमें अंत में जाकर कलीरें शनाया पर गिरे. 

Anshula Kapoor
  • 7/11

इन खुशी वाले मोमेंट्स के बीच एक इमोशनल मोमेंट भी सामने आया. अंशुला अपने भाई अर्जुन के गले लगकर रोने लगीं. उनकी आंखों से छलकते हुए आंसू साफ दिख रहे थे.

Anshula Kapoor
  • 8/11

अंशुला कपूर की शादी में अर्जुन कपूर काफी खुश दिखे. उन्होंने अपनी बहन की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स को खूब एंजॉय किया, उनके चेहरे पर हर समय स्माइल नजर आई.

Anshula Kapoor
  • 9/11

अंशुला की शादी के फंक्शन्स में उनकी बुआ रीना मारवाह भी दिखीं, जो अपनी भतीजी पर प्यार लुटा रही थीं.

Advertisement
Anshula Kapoor
  • 10/11

अंशुला और रोहन ठक्कर काफी समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. पिछले साल ही रोहन ने अंशुला को अमेरिका में शादी के लिए प्रपोज किया था. अब दोनों 6 जुलाई को सात-फेरे लेंगे. 

Anshula Kapoor
  • 11/11

All Photos: Instagram @anshulakapoor

Advertisement
Advertisement