scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

जब चेम्बूर के 'स्ट्रगलिंग लड़के' से सुनीता को हुआ प्यार, दीं कुर्बानी, बना अनिल कपूर की सक्सेस का राज

अनिल कपूर, सुनीता कपूर
  • 1/10

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर तो एवरग्रीन स्टार हैं ही लेकिन उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी किसी डीवा से कम नहीं हैं. वो ना सिर्फ सुपरस्टार की पत्नी हैं बल्कि एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं. अक्सर करवा चौथ जैसे किसी फेस्टिव सेलिब्रेशन के दौरान सुनीता की अरेंज की पार्टीज का जिक्र होता है. लेकिन सुनीता न सिर्फ इन पार्टीज की जान हैं बल्कि बल्कि कपूर परिवार की स्ट्रेंथ भी कही जाती हैं. 

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

सुनीता कपूर
  • 2/10

सुनीता अनिल से शादी से पहले मॉडल रही हैं. आज यानी 25 मार्च को वो अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. पति, बेटा, बेटी सभी उन्हें दिल से बधाई दे रहे हैं. अनिल पत्नी सुनीता को अपनी बेहतरीन जिंदगी और सक्सेस का क्रेडिट देते हैं. 

 

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

सुनीता कपूर, अनिल कपूर
  • 3/10

दोनों की शादी को भी 47 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत और खास है. जितना की तब था जब उन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ था. तब सुनीता एक मुंबई के पॉश इलाके में रहने वालीं मॉडल हुआ करती थीं और अनिल चेम्बूर के रहने वाले एक मामुली स्ट्रगलिंग एक्टर. 

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

Advertisement
सुनीता कपूर, अनिल कपूर
  • 4/10

एक फोन कॉल पर सुनीता की आवाज सुनकर ही अनिल अपना दिल उनपर हार बैठे थे. फिर एक पार्टी में हुई मुलाकात ने इस कहानी को आगे बढ़ाया. हालांकि उस वक्त अनिल के पास न नाम था, न पैसा और न ही कोई बड़ी पहचान. लेकिन सुनीता ने उनके टैलेंट और मेहनत पर भरोसा किया और हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहीं.

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

अनिल कपूर, सुनीता कपूर
  • 5/10

अनिल कपूर खुद कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि सुनीता ने उनके लिए कई बड़े त्याग किए. उन्होंने अपने करियर को पीछे छोड़कर अनिल के सपनों को प्राथमिकता दी. हालांकि वो कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं. लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा. उन्होंने सब संभालकर अनिल को अपने काम पर फोकस करने का मौका दिया.

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

अनिल कपूर, सुनीता कपूर
  • 6/10

हाल ही में जन्मदिन विश करते हुए अनिल ने सुनीता के लिए एक खास मैसेज लिखा और कहा- जब मैं सोचता हूं कि क्या कहूं, तो एहसास होता है कि बहुत सी बातें हैं जो मैंने कभी ठीक से कही ही नहीं. जिंदगी की भागदौड़ में हम अक्सर उस इंसान को शुक्रिया कहना भूल जाते हैं, जो चुपचाप सब कुछ संभालता रहता है.

 

Photo: Instagram @Anilskapoor
 

सुनीता कपूर
  • 7/10

अनिल लिखते हैं- तुमने कभी ध्यान खींचने की कोशिश नहीं की, कभी लाइमलाइट नहीं चाही, ना ही कैमरों या पैपराजी की परवाह की. लेकिन फिर भी, बिना कुछ मांगे ही तुमने सबका प्यार और सम्मान पा लिया. तुम छोटी-छोटी बातों में जो करती हो- लोगों को साथ लाना, इतनी गर्मजोशी से मेहमाननवाजी करना, हर छोटी चीज याद रखना, दूसरों की खुशी को खुद से पहले रखना. इन्हीं सब से तुमने वो दुनिया बनाई है, जिसे हम अपना घर कहते हैं.

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

सुनीता कपूर
  • 8/10

अनिल ने आगे लिखा- तुमने हर रिश्ते को बड़े प्यार से संभाला है, खासकर हमारी 52 साल की दोस्ती को. मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर होती है कि तुम्हें छोटी-छोटी चीजों में कितनी खुशी मिलती है. दोस्तों के साथ एक शाम, स्क्रैबल खेलना, आजकल महजोंग या कभी-कभी कैरम, छोटी-छोटी बातों पर हंसना… वो पल, जिन्हें आजकल लोग जीना ही भूल गए हैं.

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, आनंद आहूजा, करण बूलानी
  • 9/10

सुनीता की तारीफ में अनिल लिखते हैं- तुम आज भी हर परंपरा को उतने ही प्यार से निभाती हो. करवा चौथ पर दोस्तों को बुलाना, लोगों को जोड़ना, हर मौके को खास बना देना. इस दुनिया में जहां लोग ध्यान पाने के पीछे भागते हैं, तुमने सच्ची खुशी इन सादे और असली पलों में ढूंढ ली है. और यही तुम्हें खास बनाता है.
 

Photo: Instagram @Anilskapoor

Advertisement
अनिल कपूर, सुनीता कपूर
  • 10/10

अनिल ने प्यार लुटाते हुए लिखा- मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं. सिर्फ इसलिए नहीं कि तुम मेरी पत्नी हो, बल्कि इसलिए भी कि तुम मेरी दोस्त, मेरी साथी हो और इस दुनिया में मैं किसी और के साथ नहीं, सिर्फ तुम्हारे साथ ही चलना चाहूंगा. हमने साथ में उम्र नहीं बढ़ाई है, हमने बस साथ में खुद को आगे बढ़ाया है. और मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.

 

Photo: Instagram @Anilskapoor

Advertisement
Advertisement