scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

अल्लू अर्जुन के भाई की रॉयल वेडिंग, नयनिका के ब्राइडल लुक ने लूटी महफिल, सामने आई फोटोज

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 1/8

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने 6 मार्च, 2026 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी कर ली. यह शादी एक शानदार इवेंट थी जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई पॉपुलर नाम शामिल हुए. ग्रैंड सेलिब्रेशन के बीच, नयनिका के ब्राइडल लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. (Photo: Instagram/nayanika_reddy)
 

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 2/8

शादी में नयनिका रेड्डी ने शैंपेन-गोल्ड शेड की टिशू सिल्क कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसका अंडरटोन मॉव था. साड़ी में जरी का रिच वर्क था और पूरे बॉर्डर पर बारीक काम था. (Photo: Instagram/nayanika_reddy)

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 3/8

हालांकि, नयनिका ने अपने डायमंड्स से ही सब कुछ कह दिया. नयनिका ने अपने लुक को मल्टी-लेयर्ड डायमंड और रूबी के साथ मैचिंग मांग टीका और एक ट्रेडिशनल नोज रिंग के साथ पूरा किया. (Photo: Instagram/nayanika_reddy)

Advertisement
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 4/8

इतना ही नहीं, नयनिका ने डायमंड और रूबी के मैचिंग ईयर कफ, चूड़ियां और कमरबंद पहना था. जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. (Photo: Instagram/nayanika_reddy)

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 5/8

वहीं दूसरी तरफ, अल्लू सिरीश ने आइवरी शेरवानी चुनी. जिसके फ्रंट पैनल और कफ पर बारीक पारंपरिक कढ़ाई थी. इस आउटफिट को मैचिंग धोती के साथ पेयर किया गया था. (Photo: Instagram/nayanika_reddy)

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 6/8

अल्लू सिरीश की नयनिका से शादी 6 मार्च, 2026 को हुई थी, और यह तारीख परिवार के लिए बहुत मायने रखती है. दरअसल यह वही तारीख है जब अल्लू सिरीश के बड़े भाई अल्लू अर्जुन ने 15 साल पहले 2011 में अपनी लेडीलव, स्नेहा रेड्डी से शादी की थी. (Photo: Instagram/nayanika_reddy)

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 7/8

अपने भाई को शादी की बधाइयां देते हुए एक X पोस्ट में अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'मेरे भाई अल्लू सिरीश और नयनिका को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं. अल्लू परिवार में आपका स्वागत है. मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजने के लिए भी धन्यवाद देता हूं. हम हमेशा प्यार के लिए आभारी हैं.' (Photo:X/@alluarjun)

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
  • 8/8

वहीं शादी की फोटो शेयर करते हुए सिरीश ने अपने दिवंगत ससुर के लिए एक खास नोट लिखा. उन्होंने लिखा,'मेरे स्वर्गीय ससुर डी. शरत चंद्र रेड्डी गारू, जिनसे मुझे कभी मिलने का मौका नहीं मिला.  उस औरत को पालने के लिए धन्यवाद जिसे मैं अब अपनी पत्नी कहता हूं. आपके शुरू किए प्यार को मैं इस धरती पर अपने बाकी समय तक आगे बढ़ाऊंगा.' (Photo:X/allusirish)

Advertisement
Advertisement