बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई. उनकी शादी को 19 साल हो गए हैं.
इस खास मौके पर जश्न तो बनता ही है. अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाली ऐश्वर्या ने इंस्टा पर सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट की है.
उन्होंने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग फोटो शेयर की है. इनमें तीनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं.
ऐश्वर्या ने बड़ा सा बुके हाथों में पकड़ा हुआ है. सेल्फी फोटो में अभिषेक और ऐश्वर्या बेटी संग परफेक्ट फैमिली पोज दे रहे हैं.
दूसरी फोटो में भी वो हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं. कपल की मुस्कुराती हुई फैमिली फोटो बताती है कि उनकी एनिवर्सरी का जश्न कितना शानदार रहा.
इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है. फैंस ने कपल को शादी की 19वीं सालगिरह पर ढेरों बधाई दी है.
अभिषेक और ऐश्वर्या प्राइवेट कपल हैं. उनकी जिंदगी लाडली बेटी आराध्या के इर्द-गिर्द घूमती है. स्टारकिड हर मौके पर पेरेंट्स संग दिखती है.
आराध्या ने भी एनिवर्सरी के मौके पर पेरेंट्स पर खूब प्यार लुटाया. तीनों फोटोज में सिंपल लुक में दिखे. ऐश्वर्या ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया है.
वर्कफ्रंट पर, अभिषेक की अपकमिंग फिल्मों में राजा शिवाजी और किंग शामिल हैं. वहीं ऐश्वर्या को पिछली बार पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था.