scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 12th Result Live 2026: सीबीएसई 12वीं के र‍िजल्ट की डेट और टाइमि‍ंग जल्द? cbse.gov.in पर करें चेक

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 20 अप्रैल 2026, 3:47 PM IST

CBSE Class 12th Board Results Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. आप उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं, सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार रिजल्ट आज भी जारी हो सकता है. ताजा अपडेट्स यहां देखें.

CBSE class 12th result soon CBSE class 12th result soon

CBSE 12th Result Live 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 को लेकर आज बड़ी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम' के जरिए पूरा कर लिया है. परीक्षा में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्र अब अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे.

इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. बोर्ड परिणामों में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रहा है. छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी. वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की स्थिति में छात्र वैकल्पिक प्लेटफॉर्म जैसे UMANG App, DigiLocker और SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं.

डिजिलॉकर पर छात्रों को डिजिटल मार्कशीट के साथ-साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे. ध्यान रहे कि ऑनलाइन जारी परिणाम 'प्रोविजनल' होंगे, जबकि मूल मार्कशीट स्कूलों द्वारा बाद में वितरित की जाएगी. पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, डायरेक्ट लिंक और पासिंग पर्सेंटेज की जानकारी सबसे पहले देंगे.

2:45 PM (एक घंटा पहले)

 CBSE 12th Result Live: एडमिट कार्ड संभाल कर रखें छात्र

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE 12th Result Live: रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर काफी नहीं है. छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की भी जरूरत पड़ेगी. कई छात्र जल्दबाजी में अपना एडमिट कार्ड आईडी भूल जाते हैं, इसलिए इसे अभी से अपने पास लिखकर रख लें ताकि देरी न हो.

2:45 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board Result: 33% पासिंग मार्क्स अनिवार्य

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board Result: सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों हिस्सों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में बैठने का अवसर दिया जाएगा.

2:21 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board 12th Result 2026: उमंग ऐप पर देखें लाइव अपडेट्स

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board 12th Result 2026: उमंग (UMANG) मोबाइल एप्लिकेशन पर सीबीएसई की सेवाएं लाइव हैं. छात्र इस ऐप पर जाकर 'CBSE' सेक्शन में अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं. यह सरकारी ऐप रिजल्ट के दिन आसान एक्सेस सुनिश्चित करता है, जब मुख्य सर्वर पर लोड ज्यादा होता है.

2:05 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board 12th Result: एसएमएस (SMS) से ऐसे चेक करें नंबर

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board 12th Result: इंटरनेट न होने पर भी छात्र अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने फोन से एक निर्धारित प्रारूप में मैसेज लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा. इसके अलावा आईवीआरएस (IVRS) सेवा के माध्यम से भी कॉल करके अपने अंकों की जानकारी ली जा सकती है. यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है.

Advertisement
2:05 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board Class 12th Result: क्या होगी इस साल की पासिंग पर्सेंटेज?

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board Class 12th Result: पिछले साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था. इस साल भी विशेषज्ञों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है. बोर्ड टॉपर्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं करेगा ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा न बढ़े, लेकिन सांख्यिकीय डेटा साझा किया जाएगा.

 

2:04 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board Result 2026: ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board Result 2026: बोर्ड ने इस साल कॉपियों की जांच के लिए अत्याधुनिक ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इससे गणना की गलतियों की संभावना कम हुई है और परिणाम तैयार करने में तेजी आई है. बोर्ड अब फाइनल डेटा अपलोडिंग के अंतिम चरण में है, जिसका मतलब है कि घोषणा किसी भी वक्त संभव है.

2:04 PM (एक घंटा पहले)

CBSE 12th Result Live: डिजिलॉकर पर भी मिलेंगी मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE 12th Result Live: इस बार सीबीएसई डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित एक्सेस दे रहा है. छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगइन कर अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. यह सुविधा वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में सबसे मददगार साबित होती है.

2:04 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board Result: आधिकारिक वेबसाइट पर हलचल तेज

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board Result: सीबीएसई 12वीं के नतीजों को लेकर बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in पर तकनीकी अपडेट्स शुरू हो गए हैं. बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर सकता है. 18 लाख छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें ताकि लिंक खुलते ही वे अपना स्कोरकार्ड देख सकें.

Advertisement
Advertisement