scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

5 बिजनेस की मालकिन-50M फॉलोअर्स, करोड़ों में जन्नत की कमाई, लेंगी रिटायरमेंट?

जन्नत जुबैर
  • 1/11

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी बचपन से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वो टीवी तक ही सीमित नहीं हैं. यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई करती हैं.
 

जन्नत जुबैर
  • 2/11

एक्ट्रेस लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं. हाल ही में जन्नत रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में गेस्ट बनीं. वहां जन्नत ने पर्सनल से लेकर प्रोफशनल बातों को शेयर किया.
 

जन्नत जुबैर
  • 3/11

24 साल की जन्नत के इंस्टा पर 51.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. लोग उनसे कहते हैं- आपके तो 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं. आपने अपना नाम बना लिया, खूब कमा लिया, अब रिटायर हो जाना चाहिए.
 

Advertisement
जन्नत जुबैर
  • 4/11

जवाब में जन्नत कहती हैं- मुझे लगता है क्या ये लोग पागल हैं. ये बस मेरी शुरुआत है. मैं बिना काम किए अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती. मैं काम के बिना नहीं रह सकती.
 

जन्नत जुबैर
  • 5/11

''मेरी ऐसी मानसिकता नहीं है. मेरे लिए ये बस शुरुआत है. मुझे अभी बहुत कुछ करना है. लाइफ में काफी सारी चीजों को अचीव करना है.''
 

जन्नत जुबैर
  • 6/11

जन्नत ने बताया कि उनके पिता चाहते थे वो एक्टिंग करें. फिर धीरे-धीरे उन्हें इस प्रोफेशन से प्यार हो गया. लेकिन उनके दिमाग में हमेशा ये ख्याल रहा अगर एक्टिंग नहीं होती तो वो क्या करतीं.
 

जन्नत जुबैर
  • 7/11

वो खुद से पूछती थीं- क्या उनके पास कोई और ऑप्शन है? सालों बाद उन्हें एक ऑप्शन मिला. वो बिजनेसवुमन बनना चाहती थीं. आज वो इस फील्ड में भी सक्सेसफुल हैं.
 

जन्नत जुबैर
  • 8/11

जन्नत 24 साल की उम्र में 5 बिजनेस चलाती हैं. वो हिजाब और अबाया की क्लोदिंग लाइन के अलावा जूलरी ब्रांड चलाती हैं. उनकी नेटवर्थ 250 करोड़ बताई जाती है.
 

जन्नत जुबैर
  • 9/11

जन्नत ने कबूला कि बिजनेस में सर्वाइव करना इतना आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड नायाब लॉन्च किया. वो किसी के साथ पार्टनरशिप में नहीं थीं. बिना मार्केट रिसर्च, स्टडी के बिजनेस खोला था.
 

Advertisement
जन्नत जुबैर
  • 10/11

वो कहती हैं- सब कुछ अचानक से किया. लेकिन पहले दिन ही वेबसाइट क्रैश हो गई. बिना प्रोसेस के सब करने का नुकसान हुआ. हम फेल हो गए थे. लेकिन मैंने सब किया. मुझे कोई पछतावा नहीं है.
 

जन्नत जुबैर
  • 11/11

''उसके बाद 1 साल में मैंने 4 और बिजनेस खोले. मैं डरी नहीं. मैंने सोचा अब तो मैं वेलनेस भी करूंगी, जूलरी भी करूंगी. देखते हैं कैसे नहीं होगा. वो मेरा बड़ा रिस्क था. ''
 

All Photos: Instagram @jannatzubair29
 

Advertisement
Advertisement