scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

भगवान गणेश की पेंटिंग-एंटीक पत्थर के शोपीस, 27 सालों से आलीशान विंटेज घर में बसी एक्ट्रेस, पति-सास ने सजाया आशियाना

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 1/13

मधु शाह हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. एक्ट्रेस अपने करियर में 'फूल और कांटे', 'रोजा' और 'दिलजले' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

( Photos: Instagram @madhoo_rockstar)

 

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 2/13

मगर करियर के पीक पर उन्होंने साल 1999 में शादी रचा ली थी. शादी के बाद से वो एक आलीशान घर में अपने पति, सास और 2 बच्चों संग रहती हैं. 

( Photos: Instagram @madhoo_rockstar)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 3/13

मधु ने अब पिंकविला को अपने आलीशान सी-फेसिंग घर का टूर दिया. मधु ने बताया कि वो 1999 से इस घर में रह रही हैं. शादी के बाद वो विदा होकर इसी घर में आई थीं. 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 4/13

मधु ने बताया कि उनका घर काफी पुराना है. आज के मॉडर्न टाइम में उन्हें अपना विंटेज होम काफी सुकून का एहसास कराता है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 5/13

घर की एंट्री पर भगवान गणेश की पेटिंग लगी है. इसके साथ उन्होंने कई सारी मूर्तियां भी रखी हैं, ताकि उनके घर में डिवाइन एनर्जी बनी रहे. 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 6/13

मधु के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और ग्रैंड है. लिविंग रूम की थीम क्रीम और बेज कलर में रखी है. उनके लिविंग रूम में विंटेज फर्नीचर लगा है. एक्ट्रेस ने बताया की उन्होंने घर की क्रीम थीम में रेड का टच एड किया है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 7/13

हॉल में एक चाइनीज बेड भी रखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके हॉल में 2 चाइनीज बेड थे. लेकिन उससे घर काफी भरा-भरा लगता था. इसलिए उन्होंने एक चाइनीज बेड हटा दिया. 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 8/13

घर की दीवारें भगवान बुद्ध, मदर मैरी और एंजेल्स की पेंटिंग्स से सजी हैं. उन्होंने कई एंटीक और शीशे के शोपीस से दीवारों को सजाया हुआ है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 9/13

हॉल की विंडो से बाहर समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है. विंडो से भरपूर रोशनी और हवा भी आती है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 10/13

घर में खास डाइनिंग एरिया बनाया गया है, जहां एक साथ 12 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं. मधु ने बताया कि घर में रंग भरने के लिए उन्होंने डाइनिंग की चेयर्स रेड रखी हैं. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 11/13

डाइनिंग एरिया में चाइनीज पत्थर का एंटीक शोपीस भी लगा है, जिसे काफी बारीक कारीगरी से बनाया है. पत्थर के शोपीस ने एक्टर के डाइनिंग रूम में जान डाल दी. 

(Photo: Youtube Screengrab)

 

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 12/13

डाइनिंग एरिया में 53 टी-पॉट्स यानी चायदानी रखी हैं, जो उनकी सास ने 53 अलग-अलग जगहों से कलेक्ट की हैं. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

एक्ट्रेस मधु शाह का करोड़ों का घर
  • 13/13

मधु ने यह भी बताया कि उनके घर को किसी इंटीरियर डिजाइनर ने नहीं, बल्कि उनकी सास और पति ने डिजाइन किया है. उन्होंने भी अपना टच एड किया है. मधु का घर अंदर से काफी आलीशान है. 

( Photos: Instagram @madhoo_rockstar)

Advertisement
Advertisement