टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे कंट्रोवर्सी क्वीन बन चुकी हैं. शिल्पा आए दिन किसी ना किसी विवाद का हिस्सा नजर आती हैं. हाल ही में शिल्पा ने खुलासा किया कि 11 साल पहले उन्होंने अपने प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण का आरोप लगाया था. खुलासे के बाद शिल्पा को काफी नफरत झेलनी पड़ रही है.
अब उन्होंने सालों पहले फेक MMS कांड पर बात की है. गलाटा इंडिया संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी. एक मीडिया वाली मुझे फोन करती है कि आपने वो क्लिप देखा. मैंने कहा कि क्या क्लिप. उसने पूछा कि किसी ने आपकी कोई क्लिप भेजी. मैंने कहा कि कैसी क्लिप.
फिर उसने मुझे वो क्लिप भेजी. मैंने क्लिप डाउनलोड की. पहले मुझे लगा कि हम जहां ड्रेस ट्रॉयल करने जाते हैं. वहां का तो कुछ नहीं है. मैंने जब ओपन किया तो एक बेड पर लड़का लड़की लेटे थे. मैंने इतना भी नहीं देखा. मैंने कहा कौन हैं ये. उसने कहा कि ये आप हो.
मैंने कहा कि अरे यार बेडशीट कितनी गंदी है. कसम से मैंने यही कहा. उसने कहा कि ये आप हो. मैंने कहा कि मैं ये नहीं हूं. MMS दिखाकर मुझे डराने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि ये आप नहीं हो तो इसको रिलीज करें. मैंने कहा कि हां बिंदास करो.
उसके बाद 'भाभी जी का MMS वायरल' नाम से वीडियो वायरल कर दिया गया. अभी मेरी मम्मी को पूछा जा रहा कि आपकी बेटी का MMS बाहर आ रहा है. तो मेरी मम्मी क्या पूछेगी.
कोई भी बोलता है क्या कि मेरा MMS था? नहीं. मैं 7 घंटे साइबर में बैठी. फिर मैंने निकला पॉर्न में मेरे लुक लाइक के फोटोग्राफर्स थे. आज भी मैं कहीं जाती हूं, तो यही पूछा जाता है.
यूट्यूब पर भी मेरे नाम से वीडियो है. बिग बॉस में गई, तो जो बिग बॉस में मेरे साथ था, उसके साथ फेक MMS बना डाला. फिर से वही चीज हुई.
शिल्पा अपने दुश्मनों के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया. एक वक्त पर ख्याल आया कि कुछ कर लूं और इनका नाम लिख दूं. इनकी बैंड बजा दूंगी. इतना बताते हुए वो भावुक हो गईं.
All Photos: Instagram @shilpa_shinde_official