फेमस पंबाजी एक्ट्रेस ईशा रिखी की सिंगर-रैपर बादशाह संग शादी टूट गई है. बीते दिनों बादशाह और ईशा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलग होने का ऐलान किया.
(Photo: Instagram @poonamrikhi6)
ईशा रिखी ने अब बादशाह संग अपनी सीक्रेट वेडिंग और तलाक पर बात की है. ईटाइम्स संग बातचीत में ईशा ने बादशाह संग अपने तलाक पर कहा- हां, हम अलग हो चुके हैं.
(Photo: Instagram @isharikhi)
ईशा आगे बोलीं- कहने को बहुत कुछ है. लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती. ये सब पास्ट की बातें हैं. मैं पब्लिकली अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती. मैं अपने घर के झगड़े दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती.
(Photo: Instagram @isharikhi)
ईशा रिखी से जब बादशाह संग उनके इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ये बहुत कॉम्प्लिकेटेड है.
(Photo: Instagram @poonamrikhi6)
'मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब मैं पूरी तरह इस बारे में बात कर सकूं. जब मुझमें सभी सवालों से डील करने की और उनके जवाब देने की हिम्मत होगी. लेकिन अभी मेरे लिए यह एक ऐसी लड़ाई है, जो मैं अब भी लड़ रही हूं. '
(Photo: Instagram @poonamrikhi6)
ईशा ने कहा कि पिछला एक साल उनके लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन उनके भरोसे ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की. ईशा ने कहा कि 8 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. जिंदगी ने उन्हें हमेशा टेस्ट किया है.
(Photo: Instagram @isharikhi)
ईशा से आगे पूछा गया कि बादशाह संग उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट क्यों रखा था? इसपर उन्होंने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक गॉसिप का हिस्सा नहीं बनाना चाहती थीं.
(Photo: Instagram @isharikhi)
ईशा रिखी ने अपने बिगड़े रिश्तों पर बात की. उन्होंने बताया कि तलाक पर अब तक वो चुप क्यों थीं. इस बारे में ईशा बोलीं- पहले ये काफी मुश्किल था. मैं ये सोचती थी कि मैंने क्या गलत किया? मैं सिर्फ एक इंसान को प्रोटेक्ट कर रही थी, क्योंकि मैं उस इंसान से बहुत प्यार करती थी. साथ ही मैं अपने रिश्ते को भी बचा रही थी.
'मुझे लगता है कि अगर दो लोगों के बीच कुछ चल रहा है तो मैं उसका ड्रामा क्यों बनाऊं? पब्लिकली उस बारे में बातें क्यों करूं? '
(Photo: Instagram @isharikhi)
'मैंने शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की थीं. मेरी मां ने की थीं. मैं उन्हें (बादशाह को) प्रोटेक्ट कर रही थी. मैंने तस्वीरें पोस्ट करने पर अपनी मां से लड़ाई भी लड़ी थी, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि जो होता है, वो अच्छे के लिए होता है.
(Photo: Instagram @isharikhi)
'मैं बहुत डरी हुई थी. मेरी मां कुछ कह रही थीं और वो (बादशाह) कुछ और कह रहे थे. उस पोस्ट के बाद हमने कई बार बात की. वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था. जब ईशा से सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें धोखा महसूस हुआ, तो उन्होंने कहा- धोखा महसूस हुआ? मैं तो यह कहूंगी कि मेरे साथ धोखा हुआ है. '
(Photo: Instagram @isharikhi)