12 जून को आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'लगान' ने 25 साल पूरे कर लिए. 25 साल पूरे होने पर आमिर के प्रोडक्शन की ओर से सक्सेस पार्टी रखी गई.
आमिर के इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर और इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज सितारे शामिल हुए. सारे बड़े सितारों को साथ देखकर फैन्स का दिल खुश हो गया.
बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा इवेंट में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ नजर आईं. किरण ने हंसते-मुस्कुराते इवेंट में एंट्री ली.
'लगान' इवेंट में किरण राव ने एक अनोखा फ्यूजन लुक अपनाया. उन्होंने एक काले ग्राफिक टी‑शर्ट को गुलाबी बॉर्डर वाली चेक वाली साड़ी के साथ पहना.
टी‑शर्ट पर फनी स्लोगन लिखा था, "मिले तो संपर्क करें" जिसने फोटोग्राफर्स और फैशन वालों का ध्यान खींचा. उन्होंने राउंड चश्मा, स्टेटमेंट इयररिंग्स और सिग्नेचर शॉर्ट हेयर से लुक पूरा किया.
रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने बेटे के साथ खड़े होकर खुशनुमा अंदाज में तस्वीरों के लिए पोज दिया. जहां कई लोगों ने उनके सहज और व्यक्तिगत स्टाइल की तारीफ की. वहीं सोशल मीडिया के एक हिस्से ने उनके आउटफिट का मजाक उड़ाया.
एक ने लिखा कि ये क्या पहना है. दूसरे ने लिखा कि फैशन में खराब जायका. अन्य लोगों ने पूछा कि किरण राव क्या पहन रही हैं, बताओ कोई.
एक ने लिखा कि साड़ी कम लुंगी ज्यादा लग रही है. कुछ ने कहा लुंगी के साथ गमछा. हालांकि, कई फैन्स ने बचाव करते हुए लिखा कि किरण ने फैशन की जगह हमेशा कंफर्ट चूज किया. इसलिए उन्हें ट्रोल करना गलता है.