scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पति ने नरक बनाई जिंदगी-तलाक के बाद छीने बच्चे, अकेलेपन में तड़पी एक्ट्रेस, बेटी बोली- मां ने जलाया

अलेफिया कपाड़िया
  • 1/13

एक्ट्रेस अलेफिया कपाड़िया की 21 साल में शादी हो गई थी. दुबई के शख्स से उनका निकाह हुआ था. जो कि उनसे 11 साल बड़ा था. लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 2/13

अलेफिया की शादी ट्रॉमा से कम नहीं थी. वो फिजीकली और इमोशनली अब्यूज हुई थीं. उनके दो बच्चे हैं, जो कि उनसे एक्स हसबैंड ने छीन लिए हैं.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 3/13

एक्ट्रेस ने सालों तक रिश्ता बचाने की कोशिश की. उन्हें लगता था शादी ऐसी ही होती है. वो बच्चों को पिता से अलग नहीं करना चाहती थीं. लेकिन बात संभल नहीं पाई.
 

Advertisement
अलेफिया कपाड़िया
  • 4/13

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अलेफिया ने कहा- मेरी ससुराल दुबई में थी. वहां मेड नहीं थी. वहां पर सारा काम खुद करना पड़ता था. झाड़ू-पोछा, बर्तन, खाना सब खुद से करना पड़ता था.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 5/13

ससुराल में अलेफिया को ताने दिए जाते थे. टीज किया जाता था. फैमिली प्रेशर की वजह से उन्हें बच्चा करना पड़ा. एक्स हसबैंड उन्हें फिजीकली असॉल्ट करते थे. चीजें फेंककर मारते थे. भद्दी बातें सुनाते थे.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 6/13

एक दिन पार्ट टाइम जॉब करने की बात सुनकर उनके पति ने खूब पीटा. तब अलेफिया ने डिसाइड किया कि इस शादी में नहीं रहेंगी. लेकिन पति ने पासपोर्ट जब्त किया. उन्हें इंडिया नहीं जाने दिया.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 7/13

अलेफिया से बच्चों को अलग किए जाने की धमकी दी गई. वो इंडियन एंबेसी गईं. मेडिकल कराया और पुलिस थाने गईं. वहां पति ने उनपर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 8/13

इंडियन एंबेसी ने दोनों के बीच काउंसिलिंग कराई. अलेफिया के पति ने जैसे ही पासपोर्ट दिया, 15 दिन में लौटने की धमकी दी. वो बच्चों को लेकर इंडिया आईं, लेकिन राह इतनी आसान नहीं थी.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 9/13

10 साल बाद वो इंडिया लौटीं. 6 महीने बाद उनका एक्स पति इंडिया आया, माफी मांगी. लेकिन वो नहीं मानी. हर दिन बच्चों को मिलने आता, फिर छोड़ देता. एक दिन गुस्से में वो बच्चों को लेकर भागने लगा.
 

Advertisement
अलेफिया कपाड़िया
  • 10/13

अलेफिया ने कहा- वो मेरी 7 साल की बेटी को लेकर भागा, मैंने किसी तरह से बेटे को अपने पास खींचा. पुलिस केस हुआ. बेटी ने मेरे नाम एक लेटर लिखा कि मेरी मां मुझे दारू पिलाती है. जलाती है, मारती है. मेरा मां का अफेयर चल रहा है.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 11/13

उसने मेरी बेटी को भड़काया. उससे मेरे खिलाफ लेटर लिखवाया. ये दिल तोड़ने वाला था. मुझे पता था ये सब एक्स हसबैंड ने किया है. अगले दिन मैंने तलाक की अर्जी फाइल की. 12 साल हमारा केस चला.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 12/13

मैंने अपनी बेटी की कस्टडी खो दी. कुछ सालों बाद मुझे डिप्रेशन हुआ. पैसों की तंगी थी. बेटा पिता की लैविश लाइफ से इंफ्लुएंस हो रहा था. थक हारकर मैंने बेटे की कस्टडी भी एक्स हसबैंड को दे दी.
 

अलेफिया कपाड़िया
  • 13/13

आज अलेफिया के दोनों ही बच्चे उनसे बात नहीं करते. वो नहीं जानतीं उनके बच्चे कहां और किस हाल में हैं. एक्ट्रेस ने सालों से अपने बच्चों को नहीं देखा है. वो उनकी याद में तड़पती हैं.
 

All Photos: Instagram @alefiakapadia

Advertisement
Advertisement