scorecardresearch
 

'खेसारी भौजी...' काजल राघवानी को देखकर चिल्लाए फैन्स, शरमा गईं एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच ब्रेकअप के बाद भी उनके फैन्स का प्यार कम नहीं हुआ है. हाल ही में काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग में पहुंचीं, जहां फैन्स ने उन्हें देखकर खेसारी भौजी के नारे लगाए.

Advertisement
X
खेसारी के नाम शरमाईं काजल (Photo: Social Media)
खेसारी के नाम शरमाईं काजल (Photo: Social Media)

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस किसी से छिपा नहीं है. एक समय था जब शादीशुदा खेसारी, काजल के प्यार में थे. भोजपुरी सिनेमा में दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थी. काजल भी खेसारी से शादी करने के सपने देख रही थीं. लेकिन फिर उनका ये सपना अधूरा रह गया. अब काजल और खेसारी साथ नहीं हैं. ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा हो गया है. 

खेसारी और काजल भले ही एक-दूसरे अलग हो चुके हैं, लेकिन इनके फैन्स आज भी इन्हें बेहद प्यार करते हैं. इसलिए क्रिकेट ग्राउंड में काजल को देखने के बाद फैन्स खेसारी भौजी के नारे लगाने लगे. 

वायरल हुआ काजल का रिएक्शन
असल में हाल ही काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमयर लीग में निरहुआ की टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं. स्पोर्ट्स वियर में काजल ने जैसे ही मैदान में एंट्री मारी, फैन्स उन्हें देखकर खेसारी भौजी... खेसारी भौजी चिल्लाने लगे. खेसारी भौजी के नारे सुनकर काजल ने स्टेडियम में बैठे फैन्स की ओर देखा और हंस पड़ीं. काजल के एक्सप्रेशन बता रहे थे कि उन्हें खेसारी भौजी कहलाने कोई ऐतराज नहीं है. 

सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. एक ने कहा कि खेसारी भौजी सुनकर खुश हो गईं मैडम. दूसरे ने कहा कि इश्क छिपाए नहीं छिपता. कई लोगों ने कहा कि अपनी खूबसूरती पर गुमान मत करो. कुछ ने कहा कि खेसारी भईया का जलवा है. 

Advertisement

बता दें कि ब्रेकअप के बाद खेसारी और काजल अकसर इंटरव्यू में एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं. काजल के बाद खेसारी का नाम आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को जिम में अश्लील वर्कआउट वीडियो बनाने के लिए ट्रोल भी किया जाता है. एक्टर अपनी गलती भी मान चुके हैं. खेसारी ने माना कि वो शादीशुदा हैं और उन्हें इस तरह के वीडियो नहीं बनाने चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement