scorecardresearch
 

Top TV News: 22 साल का लड़का बना 'डांस दीवाने' का विनर, चुकाएगा पापा का लोन, क्यों टूटी दलजीत की शादी?

ये हफ्ता भी टीवी की दुनिया के लिये दिलचस्प रहा. दलजीत कौर ने हसबैंड निखिल पटेल पर धोखा देने का आरोप लगाया है. माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के शो 'डांस दीवाने 4' को अपना विनर मिल गया है. शालीन भनोट का कहना कि उनके प्यार का कोटा पूरा हो चुका है.

Advertisement
X
गौरव शर्मा, गोविंदा, दलजीत
गौरव शर्मा, गोविंदा, दलजीत

टेलीविजन इंडस्ट्री में हर दिन कुछ ना कुछ खास और बड़ा होता रहता है. ये हफ्ता भी टीवी की दुनिया के लिये दिलचस्प रहा. दलजीत कौर ने दूसरी शादी टूटने की वजह बताई है. गौरव शर्मा और नितिन ने 'डांस दीवाने 4' की ट्रॉफी अपने नाम की. एक्टर शालीन भनोट का कहना है कि वो अकेले खुश हैं और उन्हें दूसरी शादी नहीं करनी है. 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा बॉयफ्रेंड संग बांके बिहारी के मंदिर पहुंचीं. वहीं संजय गगनानी ने अपने शादीशुदा रिश्ते का सच बताया है. 

10 महीने में टूटी दलजीत की दूसरी शादी 
दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ अब घर-घर चर्चा का मुद्दा बन चुकी है. करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी. पर शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस को उनके हसबैंड के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला. दलजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये निखिल का सच दुनिया के सामने रखा है. 

क्या दूसरी शादी करेंगे शालीन भनोट 
टीवी एक्टर शालीन भनोट बिग बॉस के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी' शो में नजर आने वाले हैं. शो शुरू होने से पहले उन्होंने सिद्धार्थ कनन संग इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चीजें शेयर कीं. बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि 'मेरे प्यार का कोटा पूरा हो चुका है. मेरा डॉगी है, वो मुझे बहुत प्यार करता है, पप्पियां करता है और मैं उसी में खुश हूं.'

Advertisement

बॉयफ्रेंड के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं अंजलि
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा की खुशी सातवें आसमान पर है. दिल्ली में लग्जरी घर और कार लेने के बाद उन्होंने एक और नया घर खरीद लिया है. अंजलि के नये घर में काम चालू हो चुका है, जिसकी झलक वो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इस बीच अंजलि अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल के साथ वृन्दावन बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने गौसेवा भी की. 

पत्नी से अनबन पर बोले संजय गगनानी
'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी ने साल 2021 में एक्ट्रेस पूनम प्रीत के साथ शादी रचाई थी. लेकिन बीते दिनों कपल के तलाक की खबरों ने सबको चौंका दिया. वहीं अब एक इंटरव्यू में संजय ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है. एक्टर का कहना है कि वो और उनकी वाइफ साथ में बहुत खुश हैं. उन्हें और उनकी पत्नी को बस एक्टर होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. जिस वजह से ऐसी बातें बन रही हैं. 

गौरव-नितिन ने जीता डांस दीवाने
माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के शो 'डांस दीवाने 4' को अपना विनर मिल गया है. 5 जोड़ियों को पछाड़ गौरव शर्मा और नितिन ने 'डांस दीवाने 4' की ट्रॉफी अपने नाम की. शो जीतने के बाद गौरव ने कहा कि 'मेरे ख्वाब अलग हैं. मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाऊंगा. मेरे पापा ने मुझे प्रमोट करने के लिये लोन लिया था, तो मैं उनका लोन चुकाऊंगा. दूसरी इच्छा ये भी है कि मैं छोटी कार लूं.' वहीं नितिन का कहना है कि वो जीती हुई रकम अपने पेरेंट्स को देंगे. इसके अलावा कुछ पैसे चैरिटी में भी दान करेंगे. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement