scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

43 की उम्र में बच्चे के लिए तरसी एक्ट्रेस-फेल हुए IVF, पति ने दिया ताना, बोला- खानदान आगे बढ़ाना है

मोनालिसा
  • 1/8

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी सिनेमा के पावर कपल हैं. दोनों अब टेलीविजन पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. विक्रांत और मोनालिसा के पास आज घर, गाड़ी और दौलत सब है. 

मोनालिसा
  • 2/8

सबकुछ होते हुए भी मोनालिसा और विक्रांत की जिंदगी अधूरी है. कपल काफी टाइम से बेबी प्लानिंग कर रहा है, लेकिन एक्ट्रेस की गोद सूनी है. विक्रांत ने मोनालिसा की प्रेग्नेंसी स्ट्रगल को लेकर बात की है. 

मोनालिसा
  • 3/8

टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरे घर पर मेरी मां और बहन हैं. पिता जी अब इस दुनिया में नहीं हैं. रिश्तेदार बोलते हैं कि बच्चे क्यों नहीं हुए. पहले मैं बोल देता था कि हो जाएगा, लेकिन अब शादी को एक समय हो गया. रिश्तेदार कहते हैं कि उस समय क्यों नहीं किया. पहले करते तो हो जाता.

Advertisement
मोनालिसा
  • 4/8

विक्रांत कहते हैं कि हमने आईवीएफ कराया, लेकिन नहीं हुआ. मुझे लगता है कि हर चीज का समय होता है. मैं भी कभी-कभी मोनालिसा को बोलता हूं कि चावल थोड़े ही बनाना है, जो कूकर में सीटी लगाई और पक गया. उन्हें लग सकता है कि मैं उन्हें सुना रहा हूं. पर मुझे लगता है कि बच्चा समय से कर लेना उचित होता है. 
 

मोनालिसा
  • 5/8

'आप सबकी जुबान को बंद नहीं कर सकते. अगर घरवाले दुखी हैं, तो उनका इरादा गलत नहीं था. शायद वो लोग अपनी जगह सही हैं. हमको कुछ चीजें समय रहते कर लेनी चाहिए. अब भी प्रयास जारी है. अब रिश्तेदार उस वाइब के साथ नहीं मिलते हैं, जैसे पहले मिलते थे.'
 

मोनालिसा
  • 6/8

'इस चीज में मेरी और आपकी ही गलती है, हमारे यहां होता है कि खानदान को आगे बढ़ाना है, तो चीजों पर ध्यान क्यों नहीं दिया.'
 

मोनालिसा
  • 7/8

विक्रांत से पूछा गया कि आप एक्टर हैं, तो क्या आपके बीच बच्चों को लेकर बात हुई थी. वो कहते हैं कि इसमें मेरी गलती हो सकती है. लेकिन मुझे याद नहीं कि हमारे बीच कभी बच्चे को लेकर बात हुई थी. क्योंकि जो हमारी फील्ड है उसमें आप कुछ नहीं तय करते हैं. कब शादी होगी, कब बच्चा होगा, ये सब लोग तय करते हैं.  

मोनालिसा
  • 8/8

एक्टर ने कहा कि मैं कभी बच्चे के खिलाफ नहीं था. मेरी सिस्टर वगैरह बोलती थी कि बच्चे कर लो. मैं मोनालिसा को गलत नहीं कह रहा हूं. लेकिन हां अगर आप समय पर बच्चा नहीं करते हैं, लोगों को गलत नहीं कह सकते हैं. फिर आप ये नहीं कह सकते कि हे भगवान. उन्होंने कहा कि हम बेबी ट्राय करते रहेंगे. 
 

All Photos; Instagram @aslimonalisa

Advertisement
Advertisement