scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

बिहार की मनीषा रानी का पेरिस की सड़कों पर दिखा बोल्ड अवतार, टॉप पर लिखा 'BB Ki Heroine', फैंस हुए दीवाने

Manisha Rani Paris photo
  • 1/8

जब भी ग्लैमर और स्टाइल की बात आती है, तो सिर्फ बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस का नाम ही सामने आए, ऐसा बिल्कुल नहीं है. भोजपुरी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाने वाली मनीषा रानी ने विदेश में जाकर ऐसा फोटोशूट कराया है कि देखने वाले हैरान रह गए हैं. (Photo: Instagram/manisharani002)
  

Manisha Rani Paris photo
  • 2/8

फ्रांस की राजधानी पेरिस की खूबसूरत लोकेशन पर कराया गया उनका यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. तस्वीरों में मनीषा का बोल्ड और डैशिंग अवतार साफ झलक रहा है.  (Photo: Instagram/manisharani002)

Manisha Rani Paris photo
  • 3/8

खास बात यह है कि उन्होंने जो टॉप पहना है, उस पर 'BB Ki Heroine' लिखा हुआ है, जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और फायर व हार्ट वाले इमोजी के साथ कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं. (Photo: Instagram/manisharani002)

Advertisement
Manisha Rani Paris photo
  • 4/8

मनीषा रानी ने अपने इस नए फोटोशूट की झलकियां खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में वह पेरिस की एक ऐतिहासिक इमारत के बाहर खड़ी विंटेज ग्रीन कलर की कार के पास स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. (Photo: Instagram/manisharani002)

Manisha Rani Paris photo
  • 5/8

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कुड़ी कुंवारे तेरे पीछे-पीछे... जाता कहां है हीरो'. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर पोस्ट वायरल हो गई.  (Photo: Instagram/manisharani002)

Manisha Rani Paris photo
  • 6/8

बिहार के मुंगेर जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई पहुंची मनीषा ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बिग बॉस ओटीटी में उनकी एंट्री के बाद से ही वह चर्चा में आईं, लेकिन जब उन्होंने 'झलक दिखला जा' सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम की, तो उनकी लोकप्रियता देशभर में फैल गई. (Photo: Instagram/manisharani002)
  

Manisha Rani Paris photo
  • 7/8

आज मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनकी नेटवर्थ में भी काफी इजाफा हुआ है. मुंबई जैसे महंगे शहर के गोरेगांव इलाके में उनका खुद का 3BHK आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जाती है. (Photo: Instagram/manisharani002)

Manisha Rani Paris photo
  • 8/8

मनीषा का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर उन्होंने अपने इस भव्य घर का होम टूर फैंस को कराया था. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर मशहूर मनीषा अक्सर अपने ट्रेवल और लाइफस्टाइल की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. (Photo: Instagram/manisharani002)

Advertisement
Advertisement