scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कौन हैं निकिता रावल, जिन्हें रेड कार्पेट पर फैन ने किया जबरन Kiss? मची सनसनी

 Who is Nikita Rawal
  • 1/9

रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज दे रहीं एक्ट्रेस निकिता रावल उस वक्त बुरी तरह असहज हो गईं, जब सेल्फी लेने आई एक महिला फैन ने अचानक उन्हें होंठों पर Kiss कर लिया. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग ये जानना चाह रहे हैं कि निकिता रावल कौन हैं?  (Photo: Yogen Shah)

 Who is Nikita Rawal
  • 2/9

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निकिता रावल एक ग्लैमरस इवेंट के दौरान फोटोग्राफर्स के सामने पोज दे रही थी. तभी एक महिला फैन उनके पास पहुंचीं.  (Photo: Yogen Shah)

 Who is Nikita Rawal
  • 3/9

निकिता ने हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाने की इजाजत दे दी, लेकिन अगली ही सेकंड जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. इस घटना के बाद से इंटरनेट पर निकिता रावल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग उनके बारे में जानने के लिए सर्च कर रहे हैं.
 (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
 Who is Nikita Rawal
  • 4/9

निकिता रावल एक एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है.  (Photo: Yogen Shah)

 Who is Nikita Rawal
  • 5/9

मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी निकिता ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मशहूर मिठीबाई कॉलेज से पूरी की है. एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' से अपना पहला कदम रखा था. (Photo: Instagram/@nikita_rawal)

 Who is Nikita Rawal
  • 6/9

अपने करियर में निकिता ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है. वह अनिल कपूर और शेफाली शाह स्टारर फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' में नजर आ चुकी हैं.   (Photo: Yogen Shah)

 Who is Nikita Rawal
  • 7/9

इसके अलावा उन्होंने 'अम्मा की बोली', अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला' और 'क्यूट कमीना' जैसी फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की छाप छोड़ी है. (Photo: Instagram/@nikita_rawal)

 Who is Nikita Rawal
  • 8/9

हिंदी फिल्मों के अलावा निकिता ने साउथ इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने साल 2012 में तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू किया था. अपने पहले साउथ प्रोजेक्ट 'टिम्पा' में उन्होंने अभिनेता विक्रम रॉय के साथ एक इच्छाधारी नागिन का दिलचस्प किरदार निभाया था. (Photo: Instagram/@nikita_rawal)

 Who is Nikita Rawal
  • 9/9

निकिता रावल आने वाले दिनों में फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी.  (Photo: Instagram/@nikita_rawal)

Advertisement
Advertisement
Advertisement