उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों पर हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है.यूपी में बीजेपी को बढ़त मिलने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने सपा कांग्रेस को इसलिए नकारा है क्योंकि ये देश और प्रदेश के हित में नहीं थे. यूपी की जनता सपा-कांग्रेस के गठबंधन को पूरी तरह खारिज कर चुकी है. उत्तर प्रदेश की जनता को बिना किसी भेदभाव के विकास चाहिए.