scorecardresearch
 

AAP का नया फंडा, 500 रुपये में सेल्फी विद मफलरमैन

फंड जुटाने के लिए केजरीवाल की पेड पार्टी के बारे में आपने तो सुना ही होगा. अब आम आदमी पार्टी सेल्फी का सहारा लेने जा रही है. पार्टी अब केजरीवाल के साथ सेल्फी के जरिए पैसा जमा करने जा रही है.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

फंड जुटाने के लिए केजरीवाल की पेड पार्टी के बारे में आपने तो सुना ही होगा. अब आम आदमी पार्टी सेल्फी का सहारा लेने जा रही है. पार्टी अब केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचवा कर पैसा जमा करने जा रही है. पार्टी की कर्नाटक यूनिट जनवरी में होने जा रहे डिनर कार्यक्रम में उन लोगों से फंड जुटाएगी जो केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचवाने के इच्छुक हैं और इस फंड रेजिंग कार्यक्रम का नाम रखा गया है... सेल्फी विद मफलरमैन. इसके लिए लोगों से 500 रुपये लिए जाएंगे.

दरअसल दिल्ली चुनाव के लिए आप ने मफलरमैन नाम से सोशल मीडिया पर प्रचार का जो तरीका अपनाया वो सुपरहिट रहा और इसलिए अब 11 जनवरी को बेंगलूरु में होने जा रहे कार्यक्रम में जो लोग फंड देंगे उनको केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचवाने का मौका भी मिलेगा.

आप की मानें तो केवल मफलर मैन ही है जो देश में फैले भ्रष्टाचार से जंग लड़ रहा है और इसलिए ट्विटर पर मफलरमैन नाम से कैंपेन शुरू किया गया जो काफी दिनों तक ट्रेंड भी करता रहा.

आप के इस नए कैंपेन पर बीजेपी ने चुटकी ली है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि अभी तो फोटो खिंचवाने के रुपए मांग रहे हैं, कल को हाथ मिलाने और देखने के लिए भी पैसे मांगेगे.

इससे पहले आम आदमी पार्टी फंड जुटाने के लिए लंच और डिनर पार्टी का आयोजन भी कर चुकी है और पार्टी को उम्मीद है कि फंड का ये नया फंडा भी सुपरहिट रहेगा.

Advertisement
Advertisement