बिहार में चुनाव से पहले सियासी घटनाक्रम पल-पल बदलता नजर आ रहा है. प्रदेश में 6 वामदलों ने सभी 243 सीटों पर संयुक्त रूप से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है.
वामदलों ने आपस में सीट बंटवारे की तस्वीर भी पेश कर दी है. शुक्रवार को 221 सीटों के बंटवारे पर फैसला किया गया और बाकी सीटों के बारे में जल्द ही ऐलान किया जाएगा.
CPI के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह ने आजतक से कहा कि NCP और सपा ने थर्ड फ्रंट खड़ा करने की कोशिश की थी, जो बेकार गई. उन्होंने कहा कि में वामदल खुद तीसरी ताकत के रूप में NDA और महागठबंधन को टक्कर देंगे.
लेफ्ट पार्टियों के बीच अब तक जितनी सीटों के बारे में समझौता हुआ है, वह इस तरह है...
CPI: 91
CPI-ML: 78
CPM: 38
Forward Bloc: 5
RSP: 3
SUCI: 6