scorecardresearch
 

करुणानिधि और जयललिता को EC ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

चुनाव आयोग ने अन्नाद्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता और द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Advertisement
X
रविवार शाम तक देना है नोटिस का जवाब
रविवार शाम तक देना है नोटिस का जवाब

चुनाव आयोग ने अन्नाद्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता और द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा कि इनके चुनावी घोषणापत्र आचार संहिता का पूरी तरह से पालन नहीं करते हैं.

दोनों नोटिस लगभग एक से हैं. जिसमें कहा गया है कि दोनों दल के घोषणापत्र पहली नजर में आयोग के दिशानिर्देशों को पूरी तरह पूरा नहीं करते. चुनाव आयोग ने उन्हें 15 मई को शाम पांच बजे तक जवाब देने का समय दिया है. दोनों को आयोग के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर अपने रूख को स्पष्ट करना है. साथ ही इन दलों को घोषणापत्र में किए गए वादों का औचित्य बताना है. राज्य में सोमवार को चुनाव होना है.


आयोग ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों नेता कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो यह उनके दलों के खिलाफ आगे की उचित कार्रवाई करेगा. कारण बताओ नोटिस चुनावी घोषणापत्र को लेकर लोगों की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement