दिल्ली चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के टिकट रद्द कर दिए हैं. मुंडका से राजेंद्र डबास और महरौली से गोवर्धन सिंह के टिकट काट दिए गए हैं.
इन पर कुछ आरोप थे जो जांच में सही पाए गए. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने ट्वीट करके दी.
AAP has denied tickets to Mehrauli/Mundka candidates.Internal Lokpal found complains ag them candidates chosen.
— ashutosh (@ashutosh83B)
AAP believes in clean politics and if any complaint found serious/genuine Ag any candidate, his/her ticket will be cut last day also.
— ashutosh (@ashutosh83B)
पार्टी के इस फैसले के बाद महरौली से पूर्व उम्मीदवार गोवर्धन सिंह ने कहा, 'मैंने पहले ही उनसे कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता लेकिन उन्होंने मुझ पर दबाव बनाया. मैं खाप का नेता था और पार्टी चुनाव में इसका फायदा उठाना चाहती थी.'आम आदमी पार्टी ने महरौली सीट से नरेश यादव और मुंडका से सुखबीर दलाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.