scorecardresearch
 

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के मतदान के लिए 458 उम्मीदवार मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन गुरुवार को 458 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Advertisement
X
भारत निर्वाचन आयोग
भारत निर्वाचन आयोग

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन गुरुवार को 458 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने गुरुवार को बताया कि पांच चरणों में होने वाले में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 471 उम्मीदवारों में से गुरुवार को 13 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 458 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 22 प्रत्याशी अरवल के कुर्था में हैं. जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से हैं. दूसरे चरण के तहत राज्य विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 32 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है.

दूसरे चरण में कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. बिहार में विधानसभा कुल 243 सीट के लिए के बीच पांच चरणों में मतदान होना है. मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी.

Advertisement

-इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement