राफेल लड़ाकू विमान डील पर नरेंद्र मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर पुनर्विचार याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है. कोर्ट के इस रुख पर कांग्रेस ने कहा है कि यह देश की जीत है. कांग्रेस के अलावा दूसरे विपक्षी दलों के दूसरे नेताओं ने मोदी सरकार को फिर से घेरना शुरू कर दिया है.
कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आज के निर्णय का स्वागत करती है और यह फैसला देश व सच्चाई की जीत है. जबकि कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि नरेंद्र मोदी, आप जितना मर्जी भाग सकते हैं, झूठ बोल सकते हैं, लेकिन आज नहीं तो कल सच्चाई सामने आएगी.
Modiji, you can run and lie as much as you want,
But sooner or later the truth comes out.
AdvertisementThe skeletons in are tumbling out one by one.
And now there is ‘no official secrets act’ to hide behind.
1/2
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala)
कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट के रुख पर मोदी सरकार को घेरा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफेल में क्लीन चिट मिली है. आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है.
राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में राफेल रक्षा सौदे में भारी गड़बड़ी/भ्रष्टाचार को छिपाने की पीएम श्री मोदी सरकार की कोशिश विफल। सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सरकार पूरी तरह घिरी। संसद के भीतर व बाहर बार-बार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने के लिए श्री मोदी माफी मांगे व रक्षा मंत्री इस्तीफा दें
— Mayawati (@Mayawati)
मायावती ने मांगा रक्षा मंत्री का इस्तीफा
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में राफेल रक्षा सौदे में भारी गड़बड़ी व भ्रष्टाचार को छिपाने वाली मोदी सरकार की कोशिश विफल हो गई है. मायावती ने कहा कि संसद के भीतर व बाहर बार-बार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए और रक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.