scorecardresearch
 

चुनाव लड़ना है, पैसा नहीं, इस उम्मीदवार ने मांगी किडनी बेचने की इजाजत

किशोर समरीते ने किडनी बेचने के लिए बाकायदा जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी की अधिकतम व्यय सीमा 75 लाख रुपये है, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए इतने पैसे मेरे पास नहीं है.

Advertisement
X
बालाघाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक किशोर समरीते.
बालाघाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक किशोर समरीते.

क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार अपनी किडनी तक बेचने चला हो. यह जरूर सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है. मध्य प्रदेश के बालाघाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक किशोर समरीते ने चुनावी खर्च निकालने के लिए चुनाव आयोग से अपनी किडनी बेचने की अनुमित मांगी है.

किशोर समरीते ने किडनी बेचने के लिए बाकायदा जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी की अधिकतम व्यय सीमा 75 लाख रुपये है, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए इतने पैसे मेरे पास नहीं है. दूसरे उम्मीदवारों के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है. चुनाव को महज 15 दिन ही बचे हैं ऐसे में इतने कम समय में पैसे जुटाना मुश्किल है.

Advertisement

किशोर समरीते ने चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि आयोग उन्हें 75 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराए या फिर बैंक से कर्ज दिलवा दे. यदि ऐसा नहीं हो सकता है तो उन्हें एक किडनी बेचने की अनुमति दें. ताकि वो चुनाव लड़ सकें.

मालूम हो कि किशोर समरीते 10 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि, 'चुनाव प्रक्रिया हर चुनाव में महंगी होती जा रही है. कमजोर वर्ग के व्यक्ति के लिए तो चुनाव लड़ना मुश्किल है. इसलिए चुनाव आयोग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे आम आदमी के लिए चुनाव लड़ना आसान हो.'

गौरतलब है कि चुनाव आते ही समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व विधायक रह चुके किशोर समरीते किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं. कुछ समय पहले किशोर समरीते उस वक्त सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर रेप के आरोप वाली याचिका दर्ज की थी.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए  करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement