scorecardresearch
 
Advertisement

'नियक्ति के नाम पर गदर मचाने वाले गिनते जाएं, हम नौकरी देते जाएंगे...', CM योगी का सपा पर वार

'नियक्ति के नाम पर गदर मचाने वाले गिनते जाएं, हम नौकरी देते जाएंगे...', CM योगी का सपा पर वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर उन्होंने आयुष, चिकित्सा स्वास्थ्य और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभागों के नवचयनित युवाओं को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब युवाओं को अपनी योग्यता के दम पर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से नौकरियां मिल रही हैं. उन्होंने पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में नियुक्तियों में भारी भ्रष्टाचार, दंगे और भाई-भतीजावाद का बोलबाला था, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका था.

Advertisement
Advertisement