पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी हो गया है. इसमें महिलाओं को 3 हजार रुपये महीना, युवा बेरोजगारों को 3 हजार रुपये महीना की मदद, पहले 6 महीने में UCC लागू करना और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने जैसे बड़े वादे किए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा पश्चिम बंगाल की जनता के लिए पिछले 15 साल बुरे सपने के जैसे रहे हैं.