scorecardresearch
 
Advertisement

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा के 3 विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा के 3 विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. समाजवादी पार्टी को अमेठी और उसके आसपास के इलाकों में बड़ा झटका लगा है. पार्टी के तीन बागी विधायक जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं. इन विधायकों में विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह के नाम शामिल हैं. ये तीनों विधायक पिछले राज्यसभा चुनाव के समय से ही समाजवादी पार्टी से बगावत कर रहे थे. अब खबर है कि अमेठी के गौरीगंज में 14 अक्टूबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है.

Advertisement
Advertisement