उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगने वाला है. पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी अब आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने जा रहे हैं. इसके लिए 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में बीजेपी की ओर से एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ये तीनों नेता पार्टी की सदस्यता लेंगे.