दिल्ली में 30 सितंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बैठक में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर गहन चर्चा होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी (सपा) इस बैठक में बेहद मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाने की तैयारी कर रही है. समाजवादी पार्टी का मानना है कि केवल कागजों पर या राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर सीटों की मांग करना गठबंधन के भविष्य के लिए सही नहीं होगा.